मर्डर केस: केतन को धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई थी सिया, अब आरोपी की मां ने दिया बड़ा बयान, अगर बेटी दोषी है तो उसे भी...
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब लोहगढ़ किले के सुरक्षा गार्ड ने दावा किया है कि केतन को खाई में धक्का दिए जाने के बाद उसकी मंगेतर सिया गोयल मदद के लिए जोर-जोर से चिल्ला रही थी।
दूसरी ओर, सिया की मां पूजा गोयल ने कहा है कि यदि जांच में उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गार्ड धीरज जाधव के अनुसार, 18 जून को चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। वहां सिया और मुख्य आरोपी चेतन चौधरी मौजूद थे। पूछने पर सिया ने कहा कि 'यहां से कोई नीचे गिर गया है।' इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए
सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि परिवार को सिया और केतन की शादी का बेसब्री से इंतजार था। दोनों परिवारों में अच्छे संबंध थे और सिया भी शादी को लेकर खुश नजर आती थी। उन्होंने कहा कि उन्हें चेतन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
उन्होंने साफ कहा, 'अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए, जहां से केतन को धक्का दिया गया था। उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'
पिता बोले-सिया ने खुद केतन से शादी की इच्छा जताई थी
वहीं, पिता प्रवीण गोयल ने दावा किया कि सिया ने खुद केतन से शादी की इच्छा जताई थी और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि लोहगढ़ किले पर जाने का प्रस्ताव भी केतन ने ही रखा था।
पुलिस का दावा- पहले से रची गई थी हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि 17 जून को सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे, जहां कथित तौर पर केतन की हत्या की साजिश बनाई गई। जांच के मुताबिक दोनों ने पहले से वह स्थान भी चुन लिया था, जहां से केतन को खाई में धक्का देना था। यहां तक कि यदि वह बच जाता तो बाद में सड़क दुर्घटना के जरिए हत्या करने का बैकअप प्लान भी तैयार किया गया था।
14 जून को भी हुई थी हत्या की कोशिश
जांच एजेंसियों के अनुसार, 14 जून को भी केतन को लोहगढ़ किले पर ले जाकर धक्का देने की कोशिश की गई थी। हालांकि पेड़ का सहारा मिलने से उसकी जान बच गई। उस समय सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर घटना को हादसा बताया था।
आमने-सामने पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे को बताया मास्टरमाइंड
पुलिस रिमांड के दौरान सिया और चेतन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड एक-दूसरे को बताया। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आरोपियों की बचाव रणनीति हो सकती है और जांच एजेंसी के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
जांच में मिले तीन अहम सुराग
केतन की बहन को सिया के बदले हुए हावभाव से संदेह हुआ। किले के सीसीटीवी में गर्मी के बावजूद हुडी पहनकर घूमता एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचान चेतन के रूप में हुई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में सामने आया कि सिया ने जनवरी से 18 जून तक चेतन से 2004 बार बातचीत की और करीब 338 घंटे फोन पर बात की थी।
18 जून को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार, 18 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने सिया, केतन को लोहगढ़ किले लेकर गई। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चेतन के साथ मिलकर उसने केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!