खबर
Indore

घोटालों का गढ़ बना नगर निगम: विकास ठप और जनता परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 6:28 pm
शेयर करें:
घोटालों का गढ़ बना नगर निगम

कांग्रेस ने बेलेश्वर से भागीरथपुरा हादसों तक संवेदनहीनता और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे और निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने पत्रकारों से बातचीत में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के 4 साल के कार्यकाल पर हमले किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महापौर के कार्यकाल में इंदौर शहर व्यवस्थित विकास की जगह विनाश की ओर अग्रसर हुआ है।

इस दौरान एक के बाद एक कई बड़े घोटाले सामने आए हैं, लेकिन किसी भी दोषी को सजा दिलाने के बजाय पूरी व्यवस्था को भ्रष्टाचार के गढ़ के रूप में स्थापित कर दिया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर में हुए बड़े हादसों का जिक्र करते हुए महापौर पर संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यकाल की शुरुआत में बेलेश्वर धाम हादसे में 36 बेगुनाह नागरिकों की जान चली गई थी।

इस घटना के जिम्मेदार जिन निगम इंजीनियरों को निलंबित किया गया था उन्हें बाद में बहाल कर पुनः अच्छी पोस्टिंग दे दी गई। मृतकों के परिवारों को नगर निगम की ओर से न तो कोई आर्थिक सहायता दी गई और न ही उनके आश्रितों को नौकरी मिली। इसी प्रकार भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 36 लोगों की मौत के मामले में भी अब तक किसी भी निगम अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।

आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहा निगम
उन्होंने कहा कि कानून के जानकार महापौर के नेतृत्व में नागरिकों के जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार का हनन हुआ है। इसके अलावा महापौर राज्य सरकार के सामने इंदौर के वाजिब हक की आवाज उठाने में पूरी तरह नाकाम रहे।

वर्तमान में नगर निगम के चुंगी क्षतिपूर्ति, स्टांप ड्यूटी और प्रवेश कर के 600 करोड़ रुपए से अधिक राज्य सरकार पर बकाया हैं, लेकिन महापौर भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से यह पैसा लाने का साहस नहीं दिखा सके, जिससे निगम आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहा है।

व्यवस्थित विकास के लिए अटका हुआ मास्टर प्लान, हुकुमचंद मिल की जमीन पर प्रोजेक्ट की अटकी फाइल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन सिटी से जुड़े फैसलों पर महापौर की खामोशी ने शहर के हितों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता... कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनहित की पुरानी परंपराओं को नवाचार के नाम पर बंद किया जा रहा है। 20 वर्षों से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सिटी बस पास में मिलने वाली छूट बंद कर दी गई है और कपड़ा मिल मजदूरों को अनंत चतुर्दशी की झांकियों के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता भी रोकी जा रही है।

निगम में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ चुका है कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता और बड़े अधिकारी निगम कार्यालय में बैठने के बजाय स्मार्ट सिटी या सिटी बस कार्यालय में समय बिताते हैं, जिससे आम जनता व पार्षदों की सुनवाई पूरी तरह ठप है।

560 लोगों की संपत्तियों में किया हेरफेर
वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा करते हुए नेताओं ने बताया कि 1000 करोड़ रुपए के ड्रेनेज लाइन घोटाले की जांच को दबाकर समेटने की कोशिश की गई और फर्जी फाइल घोटाले के बाद हाल ही में सामने आए नामांतरण घोटाले में 560 लोगों की संपत्तियों में हेरफेर किया गया।

दोषी अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय महापौर उन्हें बचाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही छावनी और जिंसी रोड चौड़ीकरण में प्रभावित नागरिकों को मुआवजा न मिलना, जर्जर सड़कें, पेयजल संकट और गंदे पानी की समस्याएं महापौर की विफलता को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग, पार्षद राजू भदौरिया, रुबीना इकबाल खान, शेख अलीम, अंसाफ अंसारी, रफीक खान, सुदामा चौधरी और कुणाल सोलंकी उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे शहर के विकास, जनहित और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।


संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 9 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 10 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 11 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 11 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 11 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 11 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 11 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 11 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 11 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 11 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 11 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 11 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 12 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 12 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 12 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 12 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!