नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या: छत पर लगाई फांसी; 10 साल के बच्चे ने देखा शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित पालदा तेजाजी चौक में नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। 30 वर्षीय युवक का शव घर की छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाले एक 10 वर्षीय बच्चे ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी।
कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल दसोरे पुत्र प्रकाश दसोरे के रूप में हुई है। वह नगर निगम के जोन क्रमांक-18 में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया गया है कि पिता के निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी
घटना के समय राहुल की पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी, जबकि उसकी मां घर के निचले हिस्से में मौजूद थीं। उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। इसी दौरान पड़ोस के एक बच्चे की नजर छत की ओर गई, जहां राहुल फंदे पर लटका दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भंवरकुआं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।
महिला की हादसे में मौत
इधर, राजेंद्र नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक 67 वर्षीय सायन बाई शिंदे अपने बेटे किशोर शिंदे के साथ आधार कार्ड अपडेट कराने बाइक से जा रही थीं। नालदा परिसर के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!