लोहामंडी में नगर निगम की कार्रवाई: दो टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर किया 1.25 लाख का जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

वीर ट्रांसपोर्ट और अंगद लॉजिस्टिक पर स्पॉट फाइन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर दो ट्रांसपोर्ट प्रतिष्ठानों से लगभग 2 टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही दोनों पर 1 लाख 25 हजार रुपए स्पॉट फाइन भी किया गया।
निगम की टीम ने जांच के दौरान लोहामंडी स्थित वीर ट्रांसपोर्ट पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के चम्मच और डिस्पोजेबल गिलास का संग्रहण व परिवहन करते हुए पकड़ा। इस पर एक लाख रुपए जुर्माना किया गया।
वहीं अंगद लॉजिस्टिक पर भी दबिश देकर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का अवैध रूप से संग्रहण और परिवहन होता पाए जाने पर फर्म के खिलाफ 25 हजार रुपए स्पॉट फाइन किया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया, सहायक सीएसआई चेतन जायसवाल और वार्ड-61 के दरोगा राहुल वर्मा सहित निगम का स्वास्थ्य एवं रिमूवल अमला उपस्थित था।
निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है। इसके संग्रहण और विक्रय आदि पर रोक लगाने के लिए शहर में इस तरह औचक निरीक्षण और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर्स और लॉजिस्टिक संचालकों से अपील की है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का परिवहन और भंडारण न कर शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में सहयोग करें।
संबंधित समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:कहा-अब राजनीति नहीं; धर्म की रक्षा करेंगे, दशहरे पर निकालेंगे अयोध्या यात्रा

भाजपा मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन पर उड़ाई नियमों की धज्जियां:प्रतिबंध के बावजूद बुलेट से पटाखे फोड़कर मनाया जश्न; रहवासी होते रहे परेशान

बर्फानी बाबा का आकार घटकर एक फुट:परंतु आस्था में नहीं आई कोई कमी

काॅलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण:मंत्री ने बताया भारतीय ज्ञान परंपरा का वाहक ; आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक प्रगति में अहम योगदान

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

पवित्र धाम, अपवित्र काम:चढ़ावा चोरी; चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

कलेक्टर जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली राहत:प्रशासन बना आमजन का सहारा; दिव्यांग बालिका की शिक्षा की हुई राह आसान

सीमांकन के बाद भी नहीं बन पाई बाउंड्री:सरकारी बगीचा बना अवैध पार्किंग

वीडियो देखिये, हॉस्पिटल रोड पर जलभराव से बढ़ी परेशानी:मरीजों और राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत, हादसे की आशंका

सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:कुल देनदारी इतने लाख करोड़ के करीब पहुंची

सराफा में सरकारी सुविधाघर तोड़ने का आरोप:विरोध करने पर दुकानदारों को दी जान से मारने की धमकी

नगर निगम के नोटिस को हवा में उड़ा रहा पानी माफिया:3 दिन का अल्टिमेटम देकर भूला कॉरपोरेशन

दिग्गज क्रिकेटर का निधन:38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; विश्व कप में खेली थी यादगार पारी

पिस्टल लहराकर दी गालियां:पुलिस को कहे अपशब्द; कुख्यात बदमाश पर बड़ी कार्रवाई

‘ऑनर’ के नाम पर बहन का कत्ल:एक बार फिर भाई बना जल्लाद; प्रेमी से मिलने की जिद पर दी मौत

वीडियो देखिये, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या पूछा:आप कब से राम भक्त हो गए; इनकी पीड़ा राम मंदिर के चढ़ावे चोरी से संबंधित नहीं

सिंहस्थ क्षेत्र में फिर शुरू हुआ पक्का निर्माण कार्य:गृहमंत्री अमित शाह के फैसले की अनदेखी

सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, सीएम डॉ. मोहन यादव:डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र सतगढ़ी का शिलान्यास

वीडियो देखिये, उत्कृष्ट पुलिसिंग पर 18 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

भक्तों ने ‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!