खबर
Top News

शराब तस्करी का खुलासा: ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 3:25 pm
शेयर करें:
शराब तस्करी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे एक आयशर ट्रक को जब्त कर करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा
पुलिस से बचने के लिए ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में वाहन भगाया और रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और ट्रक को पकड़ लिया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक में भरी थीं शराब की 1075 पेटियां
पुलिस के मुताबिक, जब्त आयशर ट्रक में BLACK FORT प्रीमियम रम की 1075 पेटियां रखी हुई थीं।

इनमें करीब 9700 लीटर अंग्रेजी शराब होने की जानकारी सामने आई है।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत 96 लाख रुपये बताई गई है, जबकि आयशर ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

इस तरह पुलिस ने कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस को देखकर ट्रक भगाया, रास्ते में कई वाहनों को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, शराब से भरा ट्रक गांधी नगर से करोंद की ओर जा रहा था।

पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी।

भागने के दौरान ट्रक ने आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मार दी।

इसके बाद रास्ते में कई अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आए। तेज रफ्तार ट्रक को रोकने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की।

आखिरकार पीपुल्स मॉल और करोंद चौराहे के आसपास पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

मंडीदीप का चालक गिरफ्तार, नहीं मिले शराब परिवहन के दस्तावेज
पुलिस ने ट्रक चालक रामकिशन बमोरिया (38), निवासी मंडीदीप को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक शराब के परिवहन तथा खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच में शराब की पेटियों पर 'सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड, रायसेन' का नाम अंकित मिला है।

हालांकि, पुलिस अभी शराब के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़ी पूरी जानकारी जुटा रही है।

आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज
निशातपुरा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई की जानकारी आबकारी विभाग को भी दी गई है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी, इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और इसके परिवहन के पीछे किन लोगों की भूमिका थी।

शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच
करीब 9700 लीटर शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक चालक से पूछताछ के जरिए शराब की सप्लाई चेन और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

7 minutes ago
लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार
Top News

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

11 minutes ago
गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की
Top News

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

14 minutes ago
तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा
Top News

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

16 minutes ago
मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल
Top News

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

18 minutes ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

18 minutes ago
सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी
Top News

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

25 minutes ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

35 minutes ago
बूंद-बूंद की परीक्षा
Top News

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

40 minutes ago
200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला
Top News

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

about 1 hour ago
तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त
Top News

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

about 1 hour ago
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर
Top News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

about 1 hour ago
रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार
Top News

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

about 1 hour ago
शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!
Top News

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

about 1 hour ago
दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

about 1 hour ago
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

about 1 hour ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

about 2 hours ago
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

about 2 hours ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!