नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने एक बार फिर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कनाड़िया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 32 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार सहित करीब 5 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। इनमें एक आरोपी मंदसौर जिले का रहने वाला है, जो कार में एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंचा था।
वहीं, दूसरे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने स्कीम नंबर 140 क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 18 नवंबर को कनाड़िया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी, वाहनों की चेकिंग और लगातार गश्त की जा रही है।
कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी थी दो लाख की एमडी ड्रग्स
कनाड़िया थाना पुलिस को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीपीएस-05 के पीछे, चोरबावड़ी के पीछे मुख्य मार्ग पर एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी।
कार में एक व्यक्ति बैठा हुआ था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम अफजल नवाब खान (39), निवासी ग्राम नगरी, तहसील दलोदा, जिला मंदसौर बताया।
पुलिस ने राहगीर पंचों की मौजूदगी में कार की विधिवत तलाशी ली। इस दौरान कार के डैशबोर्ड से करीब 20 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी ऑल्टो कार क्रमांक RJ09CA9500 भी जब्त कर ली। कार की अनुमानित कीमत भी दो लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कनाड़िया पुलिस ने कुल चार लाख रुपए का माल जब्त किया है।
आरोपी अफजल नवाब खान के खिलाफ कनाड़िया थाने में अपराध क्रमांक 874/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटा रही है कि वह एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इंदौर में इसकी आपूर्ति किसे करने वाला था। इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस को देखकर घबराया युवक, बैग से निकली ब्राउन शुगर
दूसरी कार्रवाई इंदौर क्राइम ब्रांच ने स्कीम नंबर 140 क्षेत्र में की। क्राइम ब्रांच की टीम 18 नवंबर को गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान दिलपसंद ग्रीन मल्टी के पास एक युवक काले रंग का बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक अचानक घबरा गया और संदिग्ध गतिविधियां करने लगा। उसकी हरकतों पर संदेह होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम निलेश इस्के (27), निवासी मुसाखेड़ी, थाना आजाद नगर, इंदौर बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 0196/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी निलेश पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है और ऑटो चलाने का काम करता है। अब उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ब्राउन शुगर उसे किस व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी और वह इसे कहां पहुंचाने वाला था।
नशे की सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस, कई सवालों के जवाब बाकी
दोनों कार्रवाइयों के बाद पुलिस का ध्यान अब मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का पता लगाने पर केंद्रित है। विशेष रूप से मंदसौर निवासी आरोपी के इंदौर में पकड़े जाने के बाद पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में किन लोगों की भूमिका रही है। वहीं, मुसाखेड़ी निवासी आरोपी से भी ब्राउन शुगर के स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दो कार्रवाइयों में 5.20 लाख का माल जब्त
पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 32 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। इनमें 20 ग्राम एमडी ड्रग्स की कीमत करीब दो लाख रुपए और 12 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा दो लाख रुपए कीमत की ऑल्टो कार भी जब्त की गई है। इस तरह कुल जब्त माल की अनुमानित कीमत पांच लाख 20 हजार रुपए है।
नशे के नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने की तैयारी
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!