खबर
Top News

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!: बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 2:29 pm
शेयर करें:
शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 से पहले मोक्षदायिनी शिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की महत्वाकांक्षी कान्ह डक्ट परियोजना अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। करीब 920 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट के तहत टनल निर्माण के लिए की जा रही ब्लास्टिंग से घट्टिया तहसील के ग्राम बड़वई में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि धमाकों से मकान थर्रा रहे हैं, दीवारों में दरारें पड़ रही हैं और छतों से प्लास्टर व सीमेंट-कंक्रीट टूटकर गिर रहा है। इतना ही नहीं, ब्लास्टिंग के दौरान उछलने वाले पत्थर घरों, आंगन और पशुओं के शेड तक पहुंच रहे हैं।

गांव के करीब 650 लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जून से लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।


बड़ा सवाल—शिप्रा को बचाने की मुहिम में ग्रामीणों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?
कान्ह डक्ट परियोजना उज्जैन के भविष्य और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है, लेकिन बड़वई में सामने आई शिकायतों ने निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें विकास से आपत्ति नहीं है, बल्कि बिना चेतावनी होने वाले धमाकों और मकानों को पहुंच रहे नुकसान से परेशानी है। अब देखना होगा कि प्रशासन केवल क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत तक सीमित रहता है या ब्लास्टिंग के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम भी उठाता है।

बिना चेतावनी धमाके, घरों में बैठे लोग भी सहम जाते हैं
ग्रामीणों का सबसे गंभीर आरोप ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर है। उनका कहना है कि धमाके करने से पहले न कोई सायरन बजाया जाता है और न ही ग्रामीणों को सूचना दी जाती है। ब्लास्टिंग का समय भी निर्धारित नहीं है। अचानक तेज धमाका होते ही मकान हिलने लगते हैं और लोग घबराकर बाहर निकल आते हैं।

ग्रामीणों ने घरों और छतों पर पत्थर गिरने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। उनका सवाल है कि यदि किसी व्यक्ति या बच्चे पर पत्थर गिर गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

छतों से गिर रहा कंक्रीट, दीवारों में दरारें
ब्लास्टिंग स्थल के नजदीक रहने वाले अंतर सिंह पटेल का आरोप है कि धमाकों के दौरान पत्थर उछलकर मकान की छत और गैलरी तक पहुंच रहे हैं। इससे छत को नुकसान हो रहा है और सीमेंट-कंक्रीट टूटकर गिर रहा है।

दीवारों में भी दरारें आने लगी हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, कमिश्नर आशीष सिंह और संबंधित अधिकारियों से की गई है, लेकिन परेशानी खत्म नहीं हुई। ग्रामीणों को डर है कि लगातार धमाकों से कमजोर हो रहे मकान किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

ग्रामीण रवि आंजना के मुताबिक
ब्लास्टिंग से मकानों को हो रहे नुकसान को लेकर निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की गई थी। अधिकारियों ने कम बारूद इस्तेमाल करने और आसपास के मकानों की सुरक्षा का ध्यान रखने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है।

रवि का कहना है कि प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन सबसे जरूरी सवाल लोगों की सुरक्षा का है। ग्रामीण चाहते हैं कि ब्लास्टिंग से पहले चेतावनी दी जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

पशुओं के शेड टूटे, वाहनों को भी नुकसान
ग्रामीण गोपाल आंजना ने बताया कि उनका मकान निर्माण स्थल के पास है। ब्लास्टिंग के धमाके इतने तेज होते हैं कि पूरा घर कांप उठता है। पत्थर गिरने से पशुओं के शेड की चादरें टूट रही हैं। गोदाम की दीवारों और कॉलम में दरारें आ चुकी हैं।

घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन इसके लिए लोगों की जान-माल को खतरे में नहीं डाला जा सकता।

कलेक्टर पहुंचे गांव, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत का आश्वासन
ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद कलेक्टर रोशन कुमार सिंह सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बड़वई पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से हो रहे नुकसान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी परेशानी बताई। कलेक्टर ने प्रभावित मकानों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

हालांकि ग्रामीणों की मांग है कि केवल नुकसान की भरपाई ही नहीं, बल्कि भविष्य में हादसों को रोकने के लिए ब्लास्टिंग की प्रक्रिया में भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

919.94 करोड़ का प्रोजेक्ट, सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से कान्ह डक्ट परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 919.94 करोड़ रुपए से अधिक है। कुल 30.15 किलोमीटर लंबी डक्ट में 12 किलोमीटर हिस्सा टनल के रूप में बनाया जाएगा, जबकि शेष 18.15 किलोमीटर का निर्माण कट एंड कवर तकनीक से होगा। परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

2 minutes ago
तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त
Top News

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

5 minutes ago
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर
Top News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

6 minutes ago
रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार
Top News

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

12 minutes ago
दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

30 minutes ago
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

35 minutes ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

42 minutes ago
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

about 1 hour ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

about 1 hour ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

about 2 hours ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

about 2 hours ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

about 2 hours ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 3 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 3 hours ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 3 hours ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!