लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार: एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंटी-बबली ने भोलेभाले लोगों को झांसा दिया कि आधा लोन आपका, आधा फायदा हमारा... लोन भी दिलवाएंगे और कुछ किस्तें भरने के बाद पूरा लोन क्लोज भी करवाएंगे। इसी भरोसे के जाल में फंसाकर एक शातिर दंपति ने कई लोगों को लाखों रुपए की चपत लगा दी। पहले छोटे-छोटे लोन दिलवाए, खुद की जेब से किस्तें भरकर लोन बंद करवाए और लोगों का विश्वास जीत लिया।
जब भरोसा हो गया तो अलग-अलग मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए बड़े-बड़े लोन दिलवाए। लोगों से कहा कि एक-दो किस्तें भर दो, बाकी लोन फोर्स क्लोज करवा देंगे। जैसे ही लोन की रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा इनके पास पहुंचा और मोटी रकम जमा हो गई, मिया-बीवी दुकान समेटकर इंदौर से फरार हो गए।
एपी ग्रुप के नाम पर लोन करवाकर पूरा खेल पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे। एरोड्रम पुलिस ने फरार दंपति आशु पोरवाल और उसकी पत्नी प्रिया पोरवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपियों को कोर्ट पेश कर रिमांड लेगी। इधर इनके पकड़ाने की सूचना मिलते ही करीब 20 पीड़ित और थाने पहुंचे हैं।
36 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस किया था दर्ज- एरोड्रम टीआई मनोज सेंधव के अनुसार धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी आशु पोरवाल और उसकी पत्नी प्रिया पोरवाल को गिरफ्तार किया गया है। सितंबर माह में दोनों के खिलाफ 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
तभी से दोनों फरार थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। उधर, दंपति की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कल रात बड़ी संख्या में पीड़ित थाने पहुंच गए। थाने पर काफी देर तक गहमागहमी चलती रही। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल एजेंटों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है।
लोन क्लोज करवाने का भरोसा दिलाते थे- पीड़ितों ने बताया आरोपी पति-पत्नी जरूरतमंद भोलेभाले लोगों को बताते थे कि उनकी एपी ग्रुप नाम से कंपनी है, जो लोगों को लोन दिलाने का काम करती है। उनकी योजना के तहत लोन का बीमा करवाया जाता था और कुछ किस्तें जमा होने के बाद लोन क्लोज करवाने का भरोसा दिया जाता था।
शुरुआत में दंपति छोटे-मोटे लोन दिलवाते और खुद अपनी तरफ से किस्तें भरकर उन्हें बंद भी करवाते थे। इससे लोगों को यकीन हो गया कि दंपति वाकई लोन क्लोज करवाने का काम करते हैं। इसी तरह लोगों को झांसे में लेकर खेल शुरू किया और अलग-अलग मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को लोन दिलवाए गए। उनसे कहा गया कि एक-दो किस्तें भरने के बाद उनका लोन फोर्स क्लोज करवा दिया जाएगा।
लोग इनके झांसे में आकर लोन की रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा दंपति को देने लगे। जब बड़ी संख्या में लोगों से रकम इकट्ठा हो गई तो दोनों अचानक इंदौर छोड़कर फरार हो गए। दंपति ने ठगी के इस नेटवर्क में कुछ एजेंट भी जोड़ रखे थे। ये एजेंट लोगों को उनके पास लेकर आते थे और बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।
यानी लोगों को लोन के जाल में फंसाने के लिए बकायदा एजेंटों का नेटवर्क तैयार किया गया था। एरोड्रम पुलिस के पास अब तक करीब 20 शिकायतें पहुंची हैं। शिकायतों के अनुसार दंपति ने लोगों को करीब 72 लाख रुपए के लोन दिलवाए और इनमें से 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!