खबर
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं: जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अब जागरूक नागरिकों की भी नजर है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायतें सीधे पुलिस तक पहुंच रही हैं और इन पर कार्रवाई भी की जा रही है।

इंदौर यातायात पुलिस के ट्रैफिक साथी ऐप और व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन पर 18 नवंबर को कुल 314 शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनका परीक्षण करने के बाद पुलिस ने कुल 214 मामलों में चालानी कार्रवाई की।

खास बात यह है कि ट्रैफिक साथी ऐप से एक ही दिन में 1,143 नए यूजर्स जुड़े हैं। इससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी सामने आई है।

ट्रैफिक साथी ऐप पर 278 शिकायतें, 194 मामलों में चालान
इंदौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से संचालित इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से लोग यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर आने वाली समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहे हैं।

18 नवंबर को ऐप के माध्यम से कुल 278 शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हुईं। यातायात पुलिस ने इनका परीक्षण कर 194 मामलों में चालानी कार्रवाई की। वहीं, इसी दिन ऐप पर 1,143 नए नागरिकों ने पंजीकरण कराया। पुलिस के अनुसार ऐप के जरिए प्राप्त सूचनाओं पर संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सऐप पर पहुंचीं 36 शिकायतें, 33 का निराकरण
यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस ने व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 भी उपलब्ध कराया है। इस नंबर पर नागरिक यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य समस्याओं की जानकारी साझा कर सकते हैं।

18 नवंबर को व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर कुल 36 शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 33 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष तीन शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर यातायात पुलिस ने 20 मामलों में चालानी कार्रवाई भी की।

एक दिन में 214 चालान, नागरिकों की भागीदारी बढ़ी
ट्रैफिक साथी ऐप और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक ही दिन में कुल 214 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। इनमें ऐप से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 194 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 20 चालान बनाए गए।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि यातायात व्यवस्था सुधारने में नागरिक भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। डिजिटल माध्यमों से शिकायतें मिलने के कारण पुलिस तक यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी पहुंच रही है और उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दिखे तो पुलिस को दें सूचना
इंदौर यातायात पुलिस का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात व्यवस्था को अधिक अनुशासित बनाना है। इसके लिए नागरिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और कहीं भी नियमों का उल्लंघन अथवा यातायात संबंधी समस्या दिखाई देने पर ट्रैफिक साथी ऐप या व्हाट्सऐप हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना दें।

पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई से शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

शराब तस्करी का खुलासा
Top News

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

2 minutes ago
लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार
Top News

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

4 minutes ago
गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की
Top News

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

7 minutes ago
तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा
Top News

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच पर सड़क दबंगई

10 minutes ago
मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल
Top News

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

11 minutes ago
सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी
Top News

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

18 minutes ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

28 minutes ago
बूंद-बूंद की परीक्षा
Top News

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

33 minutes ago
200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला
Top News

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

42 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

about 1 hour ago
तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त
Top News

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

about 1 hour ago
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर
Top News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

about 1 hour ago
रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार
Top News

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

about 1 hour ago
शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!
Top News

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

about 1 hour ago
दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

about 1 hour ago
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

about 1 hour ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

about 1 hour ago
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

about 2 hours ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

about 2 hours ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!