खबर
Top News

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गीता भवन ट्रस्ट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ट्रस्ट से जुड़े गीता भवन अस्पताल और बीएम मित्तल अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ अब परिसर में कथित अवैध दुकानों के निर्माण का मामला भी प्रशासन तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता पांडुरंग सुरवाड़े ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को अलग-अलग आवेदन देकर ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक शिकायत मरीजों की सुरक्षा और अस्पतालों की वैधता पर सवाल उठाती है, तो दूसरी नगर निगम की अनुमति के बिना दुकानों के निर्माण का आरोप लगाती है।

एक ट्रस्ट, दो अस्पताल... लाइसेंस की जांच कौन करेगा?
कलेक्टर को दिए आवेदन में सबसे गंभीर सवाल दोनों अस्पतालों के पंजीयन और लाइसेंस को लेकर उठाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूछा है कि क्या एक ही अस्पताल के पंजीयन पर दो अलग-अलग अस्पताल चलाए जा रहे हैं? यदि ऐसा है, तो यह नियमों के पालन पर बड़ा सवाल है। आवेदन में दोनों संस्थानों के लाइसेंस, पंजीयन और संचालन की अलग-अलग जांच कराने की मांग की गई है।

शिकायत में अस्पतालों में पर्याप्त ड्यूटी डॉक्टरों की मौजूदगी, उनकी नियमित उपस्थिति और आईसीयू जैसी जरूरी सुविधाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि पर्याप्त चिकित्सा इंतजामों की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के बावजूद बड़े ऑपरेशन किए जा रहे हैं। दीपावली से पहले पायल तिवारी की मौत का मामला भी आवेदन में उठाया गया है। शिकायतकर्ता ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पर नहीं हुई ठोस कार्रवाई
सुरवाड़े का दावा है कि अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ट्रस्ट के प्रभाव के चलते संबंधित विभागों की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

दुकानों के निर्माण पर निगम को घेरा
मामले का दूसरा पहलू नगर निगम से जुड़ा है। आयुक्त को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बीएम मित्तल अस्पताल परिसर में बिना निगम की अनुमति दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि नेहरू स्टेडियम जोन में शिकायत करने के बावजूद निर्माण पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई नहीं हुई। इससे आसपास की कॉलोनी में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है।

अब दो विभागों की परीक्षा
एक ही ट्रस्ट से जुड़े मामले में प्रशासन और नगर निगम के सामने दो अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। कलेक्टर को अस्पतालों की चिकित्सा सुविधाओं और लाइसेंस की जांच करनी है, जबकि निगम को निर्माण की वैधता और यातायात पर पड़ने वाले असर की पड़ताल करनी है। शिकायतें अधिकारियों की मेज तक पहुंच चुकी हैं। अब देखना यह है कि जांच केवल कागजों में चलती है या मौके पर भी जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है।

जोन-11, वार्ड-48 में किसकी जिम्मेदारी?
शिकायत के साथ उपलब्ध निगम की जानकारी में जोन-11 और वार्ड-48 का उल्लेख है। ऐसे में संबंधित जोनल अधिकारी और भवन अनुज्ञा विभाग की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। सवाल यह है कि निर्माण की अनुमति किसने दी, स्वीकृत नक्शा क्या है और शिकायत मिलने के बाद मौके पर जांच क्यों नहीं हुई?

ट्रस्ट पर लगाए आरोप मनगढ़ंत
गीता भवन ट्रस्ट द्वारा संचालित बीएम मित्तल अस्पताल में कथित अनियमितताओं को लेकर लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। शिकायतकर्ता के विरुद्ध स्टाफ और डॉक्टरों की कई शिकायतों के बाद लीगल सेल की जांच में गड़बड़ियां सामने आने पर उन्हें सेवा से टर्मिनेट किया गया था, जिसका मामला फिलहाल लेबर कोर्ट में विचाराधीन है और उसी दुर्भावना के चलते वे झूठी शिकायतें कर रहे हैं।

निर्माण कार्य को लेकर सीएमएचओ के निर्देशानुसार एसटीपी व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी प्रक्रिया सहित आवश्यक अनुमतियां मौजूद हैं। वहीं पायल तिवारी प्रकरण में भी सीएमएचओ की जांच हो चुकी है और संबंधित से सेटलमेंट किया जा चुका है। -रामचंद्र एरन, अध्यक्ष, गीता भवन ट्रस्ट, इंदौर

संबंधित समाचार

शराब तस्करी का खुलासा
Top News

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

1 minute ago
लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार
Top News

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

3 minutes ago
गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की
Top News

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

7 minutes ago
तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा
Top News

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच पर सड़क दबंगई

9 minutes ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

10 minutes ago
सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी
Top News

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

17 minutes ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

28 minutes ago
बूंद-बूंद की परीक्षा
Top News

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

33 minutes ago
200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला
Top News

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

41 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

about 1 hour ago
तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त
Top News

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

about 1 hour ago
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर
Top News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

about 1 hour ago
रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार
Top News

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

about 1 hour ago
शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!
Top News

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

about 1 hour ago
दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

about 1 hour ago
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

about 1 hour ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

about 1 hour ago
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

about 2 hours ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

about 2 hours ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!