टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा: पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
घर बैठे ऑनलाइन काम करके मोटी कमाई का लालच एक युवक को 17.50 लाख रुपए का पड़ गया। साइबर ठगों ने पहले टेलीग्राम पर छोटे-छोटे टास्क देकर कुछ रुपए कमाने का मौका दिया। जब युवक को भरोसा हो गया कि ऑनलाइन काम से अच्छी कमाई हो सकती है, तो उसे ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर रकम जमा करवाना शुरू कर दी।
इस तरह ठगों ने उससे अलग-अलग बैंक खातों में 17 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि, इंदौर क्राइम ब्रांच की तत्परता से पीड़ित को ठगी की पूरी रकम वापस मिल गई।
पुलिस के मुताबिक, इंदौर निवासी राहुल शर्मा (परिवर्तित नाम) से अज्ञात लोगों ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया था। उसे ऑनलाइन जॉब और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग गतिविधियों से जुड़े टास्क पूरे करने के बदले अच्छी कमाई का भरोसा दिलाया गया। शुरुआत में छोटे टास्क देकर उनका भुगतान भी किया गया, जिससे युवक को यह काम भरोसेमंद लगने लगा।
कमाई का लालच बढ़ाया, खातों में जमा करवाते रहे रुपए
युवक का विश्वास जीतने के बाद ठगों ने अधिक मुनाफे वाले टास्क और इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव दिया। इसके लिए अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा करने की शर्त रखी गई। जल्दी और ज्यादा कमाई की उम्मीद में युवक लगातार रकम ट्रांसफर करता रहा। जब तक उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब तक 17.50 लाख रुपए ठगों के खातों में पहुंच चुके थे। इसके बाद उसने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
क्राइम ब्रांच ने बैंक खातों पर लगवाई रोक
शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटाई। संबंधित बैंकों से समन्वय कर ठगी में इस्तेमाल खातों को ब्लॉक कराया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के पूरे 17 लाख 50 हजार रुपए वापस कराए गए।
छोटी कमाई का लालच देकर बड़ी रकम ऐंठने का खेल
साइबर ठग ऑनलाइन जॉब और टास्क फ्रॉड में पहले छोटी रकम का भुगतान कर लोगों का भरोसा जीतते हैं। इसके बाद अधिक कमाई के नाम पर निवेश करवाते हैं और बड़ी रकम हड़प लेते हैं।
इंदौर पुलिस ने लोगों को टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर मिलने वाले ऐसे प्रस्तावों से सावधान रहने की सलाह दी है। अनजान खातों में पैसे जमा न करें और बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी से साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 या 7049124445 पर शिकायत करें अथवा cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
संबंधित समाचार

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!