लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर: हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। अब तक ऐसे आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकाया। हाल ही में ट्रांसपोर्टर संजय भूरिया को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकाने का मामला सामने आया था।
मामला जांच में था कि शहर के एक बड़े बिल्डर और कॉलोनाइजर मनीष गोधा की कॉलोनी में एक हेलमेटधारी बदमाश तड़ातड़ गोलियां चला गया। सूत्रों का कहना है कि यह वही कॉलोनाइजर हैं, जिन्हें पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने धमकी दी थी और इन्होंने जान बचाने के लिए पांच करोड़ रुपए दे भी दिए थे।
कल रात की घटना के बाद खुद बिल्डर का कहना है कि उन्होंने केस दर्ज नहीं कराया था। इसके चलते बदमाशों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने दोबारा रुपयों के लिए दबाव बनाने की खातिर कॉलोनी में हवाई फायर कराए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे गांधी नगर थाना क्षेत्र की गोधा स्टेट की सुमति धाम कॉलोनी में एक बदमाश पैदल पहुंचा। उसने हेलमेट पहन रखा था और हाथ में पिस्टल थी। कॉलोनी में घुसते ही उसने 5-6 राउंड फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड प्रमोद पटेल ने बदमाश को ललकारा और अपनी बंदूक दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की।
गार्ड के तेवर देख बदमाश भाग निकला। इसके बाद प्रमोद पटेल ने सिक्योरिटी इंचार्ज बोध सिंह को घटना की जानकारी दी। दोनों गांधी नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
टीआई अनिल यादव का कहना है कि पुलिस कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज और बदमाश के आने-जाने के रास्तों की जांच कर रही है। मामले में सिक्युरिटी गार्ड की तरफ से केस दर्ज किया है। जल्द ही बदमाश का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रंगदारी के लिए दबाव बनाने की फायरिंग- खुलासा फर्स्ट ने जब मामले की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि सुमति धाम कॉलोनी बिल्डर मनीष गोधा की है।
ये वही बिल्डर हैं, जिन्हें पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। करोड़ों की रंगदारी मांगी गई थी और इन्होंने पांच करोड़ रुपए देकर मामला शांत किया था। हालांकि इन्होंने पुलिस में शिकायत कर केस दर्ज नहीं कराया था।
सूत्रों से पता चला है कि गोलीकांड के बाद बिल्डर मनीष गोधा साथियों से कह रहे हैं कि उन्होंने केस दर्ज नहीं कराते हुए फिरौती के पैसे दे दिए थे, जिससे गैंगस्टरों का लालच बढ़ गया और उन्होंने दबाव बनाकर धमकाने के लिए गोलियां चलवाईं।
अमेरिका में पकड़ा जा चुका है हैरी बॉक्सर- पिछले दिनों ही गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। राजस्थान के कोटपुतली बहरोड़ जिले के बामसूर इलाके का रहने वाला बॉक्सर विदेश से लारेंस बिश्नोई गैंग का वसूली नेटवर्क चलाने में अहम भूमिका निभाता था। जयपुर में मुक्केबाजी सीखने के बाद उसका नाम बॉक्सर पड़ गया।
इंदौर में दर्ज हैं 5 मामले
रेसकोर्स रोड निवासी बिल्डर विवेक दम्मानी से हैरी बॉक्सर ने लॉरेंस के नाम से 10 करोड़ रु. की मांग की।
अपोलो डीबी निवासी कॉलेज संचालक रंजन मित्तल से भी करोड़ों रुपए मांगे गए थे।
साउथ तुकोगंज निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी संजय जैन को भी 15 करोड़ के लिए धमकाया गया था।
गांधी नगर निवासी कारोबारी चेतन पंवार और कुंवरसिंह भूरिया को धमकाकर पांच करोड़ रुपए मांगे गए थे।
किशनगंज क्षेत्र निवासी अस्पताल संचालक मीनाल मेवाड़ा से पांच करोड़ रुपयों की मांग की।
क्राइम ब्रांच के विशेष जांच दल इन मामलों में रत्नाखेड़ी (नागदा) के राजपालसिंह चंद्रावत, कुलदीप, योगेश भाटी, राहुल बाबा, रोहित बर्रा, सचिन शर्मा सहित सात को गिरफ्तार कर चुका है।
पेट्रोल पंप के सामने रास्ता रोककर चलाई गोली
जमीन विवाद में पुरानी रंजिश इस कदर बढ़ गई कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता रोककर एक व्यक्ति पर गोली चला दी। घटना कल रात करीब 8.30 बजे बेटमा थाना क्षेत्र में धन्नड़ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने की है।
गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। निशाने पर ग्राम पीपलदा, खुड़ैल निवासी राहुल चौधरी (42) थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राहुल का जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उन पर हमले की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक राहुल चौधरी सड़क से गुजर रहे थे, तभी पल्सर बाइक (एमपी 09 एलआर 3254) पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। फरियादी की शिकायत पर बेटमा पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार राहुल चौधरी की चिराखान में जमीन है, जिसे लेकर उनका काफी समय से विवाद चल रहा है।
शंका है कि इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने उन पर हमला किया। फिलहाल गोली चलाने वाले दोनों बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। वारदात में इस्तेमाल बाइक का नंबर पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचने का अहम सुराग हो सकता है।
संबंधित समाचार

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!