तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा: बाइक की किस्त के लिए बीच पर सड़क दबंगई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
बाइक की फाइनेंस किस्त के पैसों को लेकर भिंड में दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। सब्जी खरीदने बाजार जा रहे तीन भाइयों को चार लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि किस्त के रुपये तत्काल नहीं देने पर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर बेल्ट और लात-घूंसों से तीनों भाइयों की पिटाई कर दी। इस दौरान जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाजार जाते समय रास्ता रोका, किस्त के रुपये मांगे
सरोज नगर निवासी 21 वर्षीय अभिषेक धाकड़ पुत्र उमेश धाकड़ ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने भाइयों सतेंद्र और जितेंद्र के साथ सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। बाजपेई होटल के सामने पहुंचते ही अज्जू भदौरिया, अभी भदौरिया उर्फ चपटे, शिवम भदौरिया और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने अभिषेक से बाइक की फाइनेंस किस्त के रुपये मांगे। अभिषेक ने फिलहाल पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।
बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा, शरीर पर आईं चोटें
फरियादी के मुताबिक, गाली-गलौज का विरोध करने पर चारों आरोपियों ने तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे तीनों को शरीर में कई जगह चोटें आईं। इसी दौरान बॉबी खान और विशाल शाक्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर भाइयों को हमलावरों से बचाया।
'आज तो छोड़ रहे हैं, अगली बार जान से खत्म कर देंगे'
अभिषेक का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक अपशब्द भी कहे। जाते समय धमकी दी कि आज तो छोड़ रहे हैं, अगली बार जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कर रही आरोपों की जांच
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर के अनुसार, फरियादी की शिकायत पर घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मारपीट, धमकी और अन्य लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!