खबर
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी: एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करना और स्क्रीन देखने की लापरवाही वाहन चालकों को भारी पड़ रही है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है।

महज 15 दिनों में पुलिस ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वाले 1,018 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर पूरी सतर्कता बरतने की समझाइश भी दी गई।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह और पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में 1 से 15 नवंबर 2026 के बीच मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।

चंद सेकंड की लापरवाही बन सकती है जानलेवा
यातायात पुलिस के मुताबिक, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करना, मैसेज पढ़ना या स्क्रीन पर नजर डालना गंभीर लापरवाही है। इससे चालक का ध्यान सड़क से हट जाता है और दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ सकती है। तेज रफ्तार वाहन चलाते समय कुछ सेकंड की असावधानी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। ऐसी लापरवाही से केवल चालक ही नहीं, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है।

जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
यातायात पुलिस एक ओर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान बनाना नहीं, बल्कि वाहन चालकों की आदतों में बदलाव लाकर दुर्घटनाओं को रोकना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें और जरूरी कॉल आने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर ही बातचीत करें।

मोबाइल से ज्यादा कीमती है जिंदगी
यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय पूरा ध्यान सड़क और यातायात पर रखें। मोबाइल पर बातचीत या मैसेज करने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। पुलिस ने संदेश दिया है कि एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर को प्राथमिकता दें।

संबंधित समाचार

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

6 minutes ago
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

11 minutes ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

18 minutes ago
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

24 minutes ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

about 1 hour ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

about 1 hour ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

about 2 hours ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 2 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 2 hours ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 2 hours ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 3 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 3 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 3 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 19 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!