खबर
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल: कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 1:54 pm
शेयर करें:
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में शराब कारोबार को लेकर लगातार सामने आ रहे मामले ठेकेदारों के बढ़ते दबदबे और नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

देवास और सागर में जहरीली शराब कांड के बाद देवास में टीआई दिलीप पुरी की मौत ने शराब के अवैध कारोबार की गंभीरता उजागर की है।

मनमाने दाम पर बेच रहे हैं शराब
इसी बीच इंदौर में शराब ठेकों की महंगी बोली और उसकी भरपाई के लिए दुकानों पर कीमतों के साथ किए जा रहे खेल ने नई सवाल खड़े कर दी है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में इंदौर की 173 शराब दुकानों के ठेके करीब 2100 करोड़ रुपए में हुए हैं। यह राशि सरकार की तय ड्यूटी से भी अधिक बताई जा रही है।

ऊंची बोली लगाकर दुकानें हासिल की
ठेकेदारों ने अपना रसूख और कारोबार का हिस्सा बनाए रखने के लिए ऊंची बोली लगाकर दुकानें हासिल की, लेकिन अब यही महंगा सौदा उनके लिए परेशानी का कारण बनता दिखाई दे रहा है। अधिक रकम में ठेका लेने के बाद उसकी लागत निकालने का दबाव कारोबार पर बढ़ गया है।

तय कीमत से अधिक वसूली की शिकायतें मिल रही
इसी दबाव के बीच कुछ शराब दुकानों पर तय कीमत से अधिक वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं।

दूसरी ओर कुछ ठेकेदार बिक्री बढ़ाने के लिए शराब को तय न्यूनतम कीमत से कम में बेचने का रास्ता अपना रहे हैं।

यानी कहीं ग्राहक से अधिक पैसा लिया जा रहा है तो कहीं बाजार में ज्यादा बिक्री के लिए कम कीमत का सहारा लिया जा रहा है।

शराब की प्रत्येक बोतल पर अधिकतम बिक्री मूल्य और न्यूनतम बिक्री मूल्य दर्ज होता है।

नियम के अनुसार शराब को अधिकतम बिक्री मूल्य से ज्यादा और न्यूनतम बिक्री मूल्य से कम कीमत पर बेचना प्रतिबंधित है।

ऐसे में ठेकेदारों की लागत, ऊंची बोली और बिक्री बढ़ाने की होड़ के बीच यदि कीमतों में मनमानी हो रही है तो यह सीधे नियमों का उल्लंघन है।

आबकारी व्यवस्था और निगरानी तंत्र के लिए गंभीर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपए की बोली लगाकर शराब दुकानें हासिल करने वाले ठेकेदार आखिर इस अंतर की भरपाई किस तरह कर रहे हैं।

यदि इसकी भरपाई ग्राहकों से अधिक कीमत वसूलकर या न्यूनतम निर्धारित कीमत से कम में शराब बेचकर की जा रही है, तो दोनों ही स्थितियां आबकारी व्यवस्था और निगरानी तंत्र के लिए गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

11 ठेकेदारों को 26 लाख के नोटिस
आबकारी विभाग ने शराब की कीमतों में हेरफेर करने की आई शिकायतों की जांच कराई। इसके बाद अब 11 शराब ठेकेदारों को करीब 26 लाख रुपए के नोटिस दिए गए हैं।

इन ठेकेदारों को नोटिस
अनिता लिकर्स मुकेश नामदेव साजन नगर इंदौर- एमएसपी केस (2.12 लाख का नोटिस)
श्री कृपा अल्कोबेव सागर लखवानी- एमएसपी (2.61 लाख का नोटिस)
मृत्युंजय लिकर बसंतलाल जायसवाल- एमएसपी केस (2.69 लाख का नोटिस)
मां कालका लिकर गैलरी, शोभित यादव- एमआरपी केस (3 लाख का नोटिस)
कैटलिस्ट ब्रुअरीज अंशु राज सिंह हाडा- एमआरपी केस (7.43 लाख का नोटिस)
सुनील डोंगले- एमआरपी केस (1.33 लाख का नोटिस)
लालू लिकर्स स्वप्निल ठाकुर- एमआरपी केस (2.33 लाख का नोटिस)
राजकुमार तिवारी- एमआरपी केस (1.10 लाख का नोटिस)
एसआर डिलाइट सूरज रजक- एमआरपी केस (1.57 लाख का नोटिस)
रामेश्वर पिता नारायण- एमआरपी केस (43 हजार का नोटिस)
मृत्युंजय लिकर बसंतलाल जायसवाल- एमआरपी केस (32 हजार का नोटिस)

इन से वसूला जा चुका जुर्माना
आबकारी विभाग इसके पहले इस वित्तीय वर्ष में 90 लाख से अधिक का जुर्माना 26 ठेकेदारों से वसूल चुका है। इसमें भी अधिक और न्यूनतम कीमत से कम पर शराब बेचने का मामला बना है।

रमेश राय पर एमएसपी केस- 5.18 लाख की राशि
कैटलिस्ट ब्रुअरीज अंशुराज सिंह हाडा, एमआरपी केस- 3.63 लाख की राशि
अनिता लिकर्स मुकेश नामदेव, एमआरपी केस- 2.40 लाख
लालू लिकर्स स्वप्निल ठाकुर, एमआरपी केस -1.84 लाख
लवलीन कौर चड्ढा, एमआरपी केस- 4.48 लाख
एसआर डिलाइट सूरज रजक- एमआरपी केस- 4.67 लाख
त्रिमूर्ति लिकर सागर पाठक, एमआरपी केस- 1.89 लाख
आदित्य शिवहरे, एमएसपी केस- 4.45 लाख
आनंदीलाल मालवीय, एमएसपी केस- 3.45 लाख
मेसर्स हिमालया आशीष शुक्ला, एमएसपी केस- दो लाख
मृत्युंजय लिकर बसंतलाल जायसवाल, एमआरपी केस- 1.82 लाख
रमेशचंद्र राय, एमएसपी केस- 3.81 लाख
भूषण भद्रावाले, एमआरपी केस- 3.33 लाख
आरती शिवहरे, एमएसपी केस- 1.75 लाख
मां कालका, अशोक पिता मांगीलाल, एमआरपी केस-1.22 लाख
निर्मल भाटिया, एमएसपी केस- 1.53 लाख
मां कालका शोभित यादव पिता मूलचंद यादव, एमआरपी केस- 1.83 लाख

इन पर भी लगाया जुर्माना
इतना ही नहीं प्रीति जायसवाल, संतोष मालवीय, पटेल बीयर तर्फे नंदकिशोर बाथम, महेश जायसवाल, एसआर डिलाइट सूरज रजक, दुर्गेश जाट और संतोष रघुवंशी पर भी जुर्माना लगाया गया है।

संबंधित समाचार

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

5 minutes ago
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

10 minutes ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

17 minutes ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

27 minutes ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

about 1 hour ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

about 1 hour ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

about 2 hours ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 2 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 2 hours ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 2 hours ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 3 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 3 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 3 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 19 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!