खबर
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत: हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 2:12 pm
शेयर करें:
दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छिंदवाड़ा से दोस्त से मिलने इंदौर आए 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बुधवार शाम वह अपने दोस्त के साथ खाना खाने खंडवा रोड जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे घबराहट होने लगी।

हार्ट अटैक की आशंका
तबीयत बिगड़ने पर वह गाड़ी से नीचे उतरा और सड़क किनारे लेट गया। दोस्त उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

दोस्त के साथ खाना खाने निकला था
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष (24) पिता शरद, निवासी छिंदवाड़ा के रूप में हुई है।

हर्ष बुधवार को ही इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 90 में रहने वाले अपने दोस्त प्रखर से मिलने आया था।

रास्ते में बिगड़ी तबीयत
दोपहर में दोनों किसी काम से गाड़ी लेने गए थे। इसके बाद शाम को खाना खाने के लिए खंडवा रोड की ओर निकले। रास्ते में अचानक हर्ष को घबराहट होने लगी।

उसने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर सड़क किनारे लेट गया। उसकी हालत बिगड़ती देख दोस्त प्रखर घबरा गया और उसे तुरंत इलाज के लिए ले गया।

एक के बाद एक तीन अस्पताल ले गए, नहीं बच सकी जान
प्रखर सबसे पहले हर्ष को तेजाजी नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

इसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।

रात में अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसी साल पूरी की थी बीटेक की पढ़ाई
परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के मुताबिक, हर्ष ने इसी साल बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह छिंदवाड़ा के चिचली में अपने पिता के एक परिचित के यहां कंस्ट्रक्शन का काम सीख रहा था। बुधवार को ही दोस्त से मिलने इंदौर पहुंचा था, लेकिन उसी दिन अचानक उसकी मौत हो गई।

माता-पिता का इकलौता बेटा था हर्ष
हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता सरकारी शिक्षक हैं। परिवार में मां और एक बहन भी हैं।

बेटे की अचानक मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन छिंदवाड़ा से इंदौर पहुंचे।

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!
Top News

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

less than a minute ago
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

21 minutes ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

28 minutes ago
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

35 minutes ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

39 minutes ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

about 1 hour ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

about 2 hours ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

about 2 hours ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 2 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 2 hours ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 3 hours ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 3 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 3 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 3 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!