तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त: जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक ओर जलस्रोतों को सहेजने और उनकी क्षमता बढ़ाने की योजनाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर तालाबों के विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बिलावली, सिरपुर और लिंबोदी तालाब में हुए गहरीकरण व सौंदर्यीकरण के कामों को लेकर मिली शिकायतों के बाद नगर निगम ने संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने की तैयारी की है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि काम की गुणवत्ता और गति नहीं सुधरी तो ठेका निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
महापौर सभाकक्ष में बुधवार को जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने पेयजल व्यवस्था और जलस्रोतों से जुड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा की। बैठक में भोंरासला तालाब का मामला भी उठा। यहां पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का निर्माण जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केवल काम पूरा दिखाना पर्याप्त नहीं होगा, उसकी गुणवत्ता भी तय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
कुएं-बावड़ियों में पानी है, तो बन सकता है पेयजल का विकल्प...बैठक में पारंपरिक जलस्रोतों को लेकर भी नई पहल के निर्देश दिए गए। शहर के पुराने कुओं और बावड़ियों का सर्वे कराया जाएगा।
इनमें उपलब्ध पानी की सफाई, संरक्षण और गुणवत्ता जांचने के लिए प्रयोगशाला परीक्षण होगा। रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन जलस्रोतों का पानी उपचार के बाद आम लोगों को पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा सकता है।
जलकार्य प्रभारी ने अधिकारियों से कहा इन धरोहरों को सिर्फ ऐतिहासिक महत्व तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इनकी उपयोगिता भी बढ़ाई जाए। अब देखना होगा कि तालाबों के अधूरे कामों और पारंपरिक जलस्रोतों के सर्वे के निर्देश जमीन पर कितनी जल्दी उतरते हैं।
रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट में भी तेजी लाने के निर्देश... रामबाग से अहिल्या आश्रम तक चल रहे रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की प्रगति भी समीक्षा के दायरे में रही। धीमी गति पर अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं शहर के छोटे और नए तालाबों के विकास के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के जरिये संसाधन जुटाने की योजना पर भी चर्चा हुई।
संबंधित समाचार

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार:पुलिस की दबिश; बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

शिप्रा को प्रदूषणमुक्त करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण!:बिना सायरन और चेतावनी के ब्लास्टिंग पर उठे सवाल, कलेक्टर पहुंचे गांव

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता:ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!