खबर
Top News

चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता: ऑपरेशन MATRIX 2.0 में म्यूल अकाउंट का खुलासा; पुलिस ने दर्ज की FIR

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
चार राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा महिला का बैंक खाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी की रकम इधर-उधर करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन MATRIX 2.0 के तहत कनाड़िया पुलिस ने एक ऐसे बैंक खाते का खुलासा किया है, जिसका संबंध चार राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से सामने आया है।

खाता शाजापुर जिले की रहने वाली महिला के नाम पर है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर संदिग्ध लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) पोर्टल से मिले डेटा का विश्लेषण करने पर कनाड़िया मेन रोड स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में संचालित खाते में संदिग्ध लेन-देन मिले।

यह खाता शाजापुर जिले के ग्राम पेंवची निवासी दीपिका राजपूत के नाम पर है। जांच में सामने आया कि इस खाते के खिलाफ दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना से साइबर धोखाधड़ी की कुल चार शिकायतें दर्ज हैं।

ठगी की रकम के लेन-देन में खाते के इस्तेमाल का संदेह
चार राज्यों की शिकायतों से बैंक खाते का संबंध सामने आने के बाद कनाड़िया पुलिस ने दीपिका राजपूत के खिलाफ अपराध क्रमांक 873/26, भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4) और 317(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते में कितनी संदिग्ध रकम आई, उसे कहां ट्रांसफर किया गया और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

म्यूल अकाउंट के नेटवर्क की तलाश
पुलिस उपायुक्त अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह और एसीपी आशीष पटेल के मार्गदर्शन में कनाड़िया पुलिस म्यूल खातों की जांच कर रही है। साइबर अपराधी ऐसे खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने और दूसरे खातों में भेजने के लिए करते हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या बैंकिंग जानकारी उपलब्ध न कराएं। थोड़े से कमीशन के लालच में खाता उपलब्ध कराना भी कानूनी मुश्किल खड़ी कर सकता है।

संबंधित समाचार

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत
Top News

दोस्त से मिलने इंदौर आए युवक की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; रास्ते में घबराहट हुई और सड़क किनारे लेट गया

6 minutes ago
टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी और मोटे मुनाफे का झांसा:पहले छोटे टास्क देकर कमाई कराई, फिर ठग लिए इतने लाख रुपये; क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस दिलाई

18 minutes ago
शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

24 minutes ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

28 minutes ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

about 1 hour ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

about 1 hour ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

about 2 hours ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 2 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 2 hours ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 2 hours ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 3 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 3 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 3 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 19 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!