खबर
Top News

करोड़ों का ट्रैवलिंग अलाउंस घोटाला: 15 SAF जवानों-कर्मचारियों पर FIR; मास्टरमाइंड फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 फ़रवरी 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
करोड़ों का ट्रैवलिंग अलाउंस घोटाला

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) की छठी बटालियन से जुड़ा ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) घोटाला लगातार बड़ा होता जा रहा है। शुरुआती तौर पर करीब 2 करोड़ रुपए का आंका गया यह घोटाला अब जांच में बढ़कर लगभग 3 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

मास्टरमाइंड लंबे समय से फरार
मामले में रांझी थाना पुलिस ने एक एसएआई, एक मृत आरक्षक सहित कुल 15 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड एलडीसी बाबू सत्यम शर्मा बताया जा रहा है, जो लंबे समय से फरार है।

2018-19 से रचा जा रहा था TA घोटाला
घोटाले का खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों को यात्रा भत्ते के भुगतान में गंभीर अनियमितताओं की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में टीए शाखा में पदस्थ एलडीसी बाबू सत्यम शर्मा और आरक्षक अभिषेक झारिया की भूमिका सामने आई।

राशि अपने सहयोगियों में बांट देता था
जांच में सामने आया कि सत्यम शर्मा वर्षों से फर्जी टीए बिल तैयार कर रहा था। इन बिलों में आरक्षकों को जिले से बाहर ड्यूटी पर दिखाया जाता, जबकि वे वास्तविक रूप से जबलपुर में ही तैनात रहते थे।

भुगतान से पहले आने वाला ओटीपी भी सत्यम शर्मा खुद प्राप्त करता था और राशि निकालकर अपने सहयोगियों में बांट देता था। यह फर्जीवाड़ा 2018-19 से लगातार चल रहा था, जो नवंबर 2025 में उजागर हुआ। अब तक करीब 3 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आ चुकी है।

55 लाख का भुगतान
स्टेट फाइनेंस इंटेलिजेंस सेल की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। आरक्षक अभिषेक झारिया के बैंक खाते में 582 यात्रा भत्ता बिलों के जरिए करीब 55 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए, जबकि सात साल की नौकरी में उसकी कुल सैलरी और एरियर सिर्फ 26 लाख रुपए थे।

यानी टीए से मिली राशि वेतन से करीब 210 प्रतिशत अधिक थी। इसी तरह नीतेश कुमार पटेल को वेतन और एरियर के रूप में 24.67 लाख रुपए मिले, जबकि यात्रा भत्तों के जरिए 30.51 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

12 आरक्षकों को TA से 10-10 लाख
जांच में यह भी सामने आया कि SAF में आरक्षकों का शुरुआती वेतन 23 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह होता है, इसके बावजूद 12 आरक्षकों के बैंक खातों में सिर्फ टीए भुगतान के जरिए 10-10 लाख रुपए जमा पाए गए। कुछ खातों में वेतन से 200 गुना ज्यादा रकम होने की पुष्टि हुई।

स्टेट फाइनेंस इंटेलिजेंस सेल ने पाया कि 6वीं बटालियन SAF, रांझी में यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता और एफवीसी देयकों के माध्यम से कर्मचारियों को असामान्य रूप से अधिक भुगतान किया गया।

निलंबन के बाद आत्महत्या, आरोपी फरार
टीए घोटाला उजागर होते ही बाबू सत्यम शर्मा और अभिषेक झारिया दोनों को निलंबित कर दिया गया। मानसिक दबाव और शर्म के चलते अभिषेक झारिया ने 12 नवंबर को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

उधर, सत्यम शर्मा जांच शुरू होते ही फरार हो गया। बाद में छिंदवाड़ा में उसकी शादी का कार्ड सामने आया, जिसमें 22 नवंबर की तारीख दर्ज थी। उसने शादी की सूचना विभाग को नहीं दी थी।

दो स्तरों पर जांच, 20 से ज्यादा खाते फ्रीज
मामले की गंभीरता को देखते हुए SAF कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई, जबकि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिला पंचायत CEO अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशेष टीम गठित की।

जांच के बाद 20 से अधिक आरक्षकों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि सत्यम शर्मा 50 प्रतिशत से अधिक हिस्से का लालच देकर अभिषेक के खाते में राशि ट्रांसफर कराता था और खुद नकद लेता था।

जांच के दौरान सत्यम के खाते में सिर्फ 2.60 लाख रुपए मिले, जिससे कैश लेन-देन की पुष्टि हुई। जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और नाम सामने आ सकते हैं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 2 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 3 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 3 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 3 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 3 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 3 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 3 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 3 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 3 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 4 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 4 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 4 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 4 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 4 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 4 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 4 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!