करोड़ों का आबकारी घोटाला: ईडी ने 50 प्रॉपर्टी की चिन्हित; ये अधिकारी बचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के बहुचर्चित करीब 71.58 करोड़ रुपए के आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। एजेंसी ने मामले से जुड़े आरोपियों और उनके परिजनों की 50 से अधिक संपत्तियों की पहचान कर ली है, जिन पर जल्द अटैचमेंट की कार्रवाई की जा सकती है।
अधिकारियों के नाम भी आए
ईडी की जांच और आरोपियों के बयानों में तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे, जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी तथा तत्कालीन एडीईओ सुखनंदन पाठक के नाम सामने आए हैं।
लेकिन अभी आरोपी नहीं
हालांकि अब तक ईडी ने किसी आबकारी अधिकारी को आरोपी नहीं बनाया है और जांच फिलहाल ठेकेदारों व शराब दुकानों के संचालन से जुड़े लोगों तक सीमित रखी है।
ठेकेदारों ने खोले कई राज
जांच में मुख्य आरोपी अंश त्रिवेदी और राजू दशवंत सहित अन्य आरोपियों ने बताया कि कई शराब दुकानों का संचालन लिखित अनुबंध के बिना केवल मौखिक निर्देशों पर कराया गया। बयानों के अनुसार घोटाले से प्राप्त राशि का हिस्सा कथित रूप से आबकारी विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंचाया जाता था।
फर्जी चालानों से हुआ करोड़ों का खेल
ईडी की जांच में सामने आया कि शराब दुकानों के लिए जमा किए जाने वाले चालानों में राशि की हेराफेरी की जाती थी। उदाहरण के तौर पर बैंक में कम राशि जमा कर अधिक राशि दर्शाई जाती थी, जिसके आधार पर शराब का उठाव किया जाता था। इसी तरीके से वर्षों तक करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान हुआ।
इन लोगों की संपत्तियां चिन्हित
ईडी ने जिन लोगों और उनके परिवारों की संपत्तियां चिन्हित की हैं, उनमें प्रमुख रूप से अविनाश मंडलोई एवं प्रतीक्षा मंडलोई, राकेश जायसवाल, राजू दशवंत के पिता रमेश दशवंत, प्रीति जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राहुल चौकसे, विजय श्रीवास्तव एवं ज्योति श्रीवास्तव, योगेंद्र जायसवाल एवं साधना जायसवाल, गोपाल शिवहरे, पूनम शिवहरे, संयम शिवहरे, मुकेश शिवहरे एवं भारती शिवहरे, ओमप्रकाश जायसवाल शामिल बताए गए हैं।
करोड़ों की अचल संपत्तियां रडार पर
ईडी की सूची में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित मकान, फ्लैट, प्लॉट, डुप्लेक्स और कृषि भूमि शामिल हैं। इनमें विद्या नगर, बिचौली हप्सी, माणिकबाग, सर्वानंद नगर, अक्षरधाम कॉलोनी, सुखलिया, स्कीम-114, सुदामा नगर, बसंत विहार, झलारिया, स्काय पवेलियन, पिपल्याकुमार, स्कीम-78, 94, 134, 136, सांवेर और देपालपुर क्षेत्र की जमीनें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
यह है पूरा घोटाला
वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2017-18 के बीच हुए इस घोटाले का शुरुआती आंकलन 41.73 करोड़ रुपए था, जो बाद में बढ़कर 71.58 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। अब तक करीब 22.16 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है, जबकि लगभग 49.42 करोड़ रुपए की राशि अभी भी बकाया बताई जा रही है।
ED के PMLA केस में 14 आरोपी
ईडी ने अपने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले में कुल 14 आरोपियों को शामिल किया है, जिनमें प्रमुख रूप से अंश त्रिवेदी, राजू दशवंत, विजय श्रीवास्तव, अविनाश मंडलोई, राकेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राहुल चौकसे, दीपक जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल, गोपाल शिवहरे, मुकेश शिवहरे, भारती शिवहरे, सूर्य प्रकाश अरोरा, मेसर्स मिलियन ट्रेडर्स भोपाल प्रा. लि. शामिल हैं।
ईडी अब संपत्तियों की अटैचमेंट प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब:फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार:ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए

त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान:इतने बदमाशों पर कार्रवाई; चारों जोन में एक साथ सघन जांच और गश्त

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत:इतने लोग हुए घायल; गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे, पूजा कमेटी के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

वीडियो देखिये, गरबा पंडाल में किशोरी से दुर्व्यवहार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी ऐसी सफाई:बोले- दोषी हूं तो राजबाड़ा पर फांसी दे दो; निष्पक्ष जांच की मांग

काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें:दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ दीवार से टकराया; इतने लोग घायल

35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा:लोकायुक्त पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस प्रधान आरक्षक निलंबित

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!