सट्टे की रकम से फार्म हाउस में मुजरा: रंगीला भी है निखिल चौहान; आका धम्मू की तलाश तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स से जुड़े प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के खास निखिल चौहान का रिमांड पुलिस को मिला है। ऑनलाइन सट्टे की दुनिया में रकम और मोबाइल नंबरों के पीछे भाग रही पुलिस को अब इस नेटवर्क की एक ऐसी परत दिखाई दे रही है, जो सट्टे के खेल से कहीं आगे जाती है।
गोवा से ऑपरेट हो रहे नेटवर्क से शुरू हुई जांच अब इंदौर के फार्म हाउसों तक पहुंच गई है। पुलिस के हाथ 17 से ज्यादा सटोरियों के नाम और संपर्क लगने की बात सामने आ रही है।
इसी बीच आरोपी निखिल चौहान से जुड़े फार्म हाउस में मुजरा पार्टियों और ड्रग्स पहुंचने की जानकारी ने जांच को मोड़ दिया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने शुक्रवार को मनीष पमनानी, पिंकेश माहेश्वरी, निखिल चौहान व निलेश बागड़ी को कोर्ट में पेश किया था।
चारों को 17 अगस्त तक रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड में पूछताछ में पुलिस सट्टे के नेटवर्क की आर्थिक लेनदेन और ड्रग्स की कड़ियां तलाश रही है।
पूछताछ में मनीष पमनानी और किक्का के बीच सट्टे के संचालन से जुड़ी जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इंदौर में बैठकर सट्टे के दांव लगाने वाले लोगों का संपर्क बाहर बैठे संचालकों से किस तरह था।
इसी जांच में गोवा कनेक्शन सामने आने की बात है। किक्का के गोवा में बैठकर नेटवर्क संचालित करने की जानकारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वहीं निलेश बागड़ी से मिली जानकारी के आधार पर धर्मेन्द्र खिच्ची उर्फ धम्मू भाट की तलाश तेज कर दी गई है। अब तक 17 से ज्यादा सटोरियों के नाम और उनके संपर्क सामने आने की बात कही जा रही है।
पुलिस कॉल डिटेल, चैट और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए समझने की कोशिश में है कि नेटवर्क में कौन खिलाड़ी था, कौन रकम पहुंचाता था व कौन सिर्फ दांव लगाने वालों की कड़ी था। यही वजह है कि पुलिस अब सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूरे नेटवर्क की लेन देन पर फोकस कर रही है।
मुजरे की महफिल में ड्रग्स की एंट्री?
जांच का सबसे गंभीर पहलू इन आयोजनों में ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक मुजरा पार्टियों में शामिल कुछ लोगों तक नशीले पदार्थ पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस कड़ी में निखिल के करीबी बताए जा रहे मुकेश चौहान का नाम भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक आयोजनों में ड्रग्स उपलब्ध कराने में उसकी भूमिका है और पुलिस इस कड़ी की पुष्टि के लिए संपर्कों और लेन-देन की जानकारी खंगाल रही है।
निखिल की चैट से हुआ खुलासा, फार्म हाउस तक पहुंची जांच
पूछताछ में आरोपी निखिल चौहान की भूमिका पुलिस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उसके मोबाइल फोन, चैट और डिजिटल संपर्कों की जांच की जा रही है। इसी दौरान उसके संपर्क में आने वाले लोगों और शहर के बाहर होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी जांच का हिस्सा बनी है।
सूत्रों के मुताबिक निखिल को फार्म हाउसों में मुजरा पार्टियां कराने का शौक था और ऐसी महफिलों पर सट्टे की कमाई खर्च किए जाने की आशंका की जांच की जा रही है। शहर के आसपास के कुछ फार्म हाउसों में होने वाली पार्टियों और उनमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
कुमावत की मौजूदगी ने बढ़ाया संदेह
इसी बीच कैलाश कुमावत का नाम भी जांच में सामने आया है। यह नाम पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं दिया गया है, बल्कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जांच के दायरे में आया है।
सूत्रों के मुताबिक निखिल के साथ कुमावत की मौजूदगी और संपर्कों को लेकर सवाल उठे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच संबंध सिर्फ कारोबारी और व्यक्तिगत थे या फिर इन आयोजनों से भी कोई कड़ी जुड़ती है।
अब जांच का सवाल सिर्फ सट्टा नहीं
इस पूरे मामले में पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं। गोवा से इंदौर तक सट्टे का पैसा कैसे पहुंचता था? 17 से ज्यादा नामों में कौन मुख्य संचालक हैं? धम्मू भाट की भूमिका क्या है? निखिल के फार्म हाउस आयोजनों और सट्टे के पैसों के बीच कोई आर्थिक कड़ी है?
मुकेश चौहान तक पहुंचने वाली रकम और ड्रग्स की सप्लाई का कोई संबंध है? और कुमावत की निखिल से नजदीकी किस स्तर की थी? इन सवालों के जवाब निखिल के मोबाइल, चैट, कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन से मिलने की उम्मीद है।
अगर रिकॉर्ड और लेन-देन इन कड़ियों की पुष्टि करते हैं, तो यह मामला सिर्फ ऑनलाइन सट्टे के सिंडिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसके पीछे चल रही ऑफलाइन गतिविधियों की एक अलग तस्वीर भी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!