एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री ने लहराया तिरंगा; बच्चों को दुलारा और ली सेल्फी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को राजधानी भोपाल में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
कोलार क्षेत्र में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में जहां तक नजर गई, वहां तक तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया।
देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों के बीच हजारों युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देते नजर आए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला।
वे कुछ देर के लिए अपने वाहन से नीचे उतरे और लोगों के बीच पैदल चले। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दुलार किया, युवाओं से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' घोषित करने की बड़ी घोषणा भी की।
देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकाली गई यह भव्य तिरंगा यात्रा मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में शामिल है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उत्साह को और मजबूती देने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब देश के प्रति लोगों के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
'नभ, जल और थल हर जगह शान से लहरा रहा तिरंगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भारत का तिरंगा नभ, जल और थल-हर जगह शान से लहरा रहा है। दुनिया भारत की बढ़ती शक्ति, सामर्थ्य और प्रभाव को देख रही है। वैश्विक मंच पर भारत का गौरव लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश वर्ष के रूप में मनाया, जिससे रोजगार और आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा मिला।
वहीं किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से किसानों के हित में काम किया जा रहा है। अब वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए संकल्प के साथ भारत के मान-सम्मान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी है।
पुष्प वर्षा से हुआ यात्रा का स्वागत
तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था की ओर से किया गया। यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर तक पहुंची।
यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
बाइकर्स के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी यात्रा का हिस्सा बने। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए।
भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका
यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंजता रहा। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के जश्न का माहौल बना दिया।
तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देशभक्ति केवल किसी एक दिन तक सीमित नहीं, बल्कि यह हर भारतीय की भावना और जिम्मेदारी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोती को दुलारकर जताया स्नेह; बहू ने छुए पैर
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!