एमपी ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा नया आधार: टाटा के साथ हुआ समझौता; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के बीच दो वर्ष के लिए महत्वपूर्ण समझौता हुआ।
एक हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
इस साझेदारी के तहत होमस्टे संचालकों, स्थानीय युवाओं और पर्यटन सेवाओं से जुड़े लोगों को आधुनिक आतिथ्य कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में करीब एक लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ समझौता
एमओयू पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से डायरेक्टर (स्किल) डी.पी. सिंह और टाटा स्ट्राइव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अमेया वंजारी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी भी उपस्थित रहे।
सरकार का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को संगठित रूप से विकसित करना और स्थानीय युवाओं को पर्यटन आधारित रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है।
होमस्टे संचालकों और युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ
समझौते के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होमस्टे के संचालकों, पर्यटन सेवा प्रदाताओं और स्थानीय युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें पर्यटकों के स्वागत, बेहतर आतिथ्य सेवाएं, आधुनिक प्रबंधन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
इस पहल से गांवों में पर्यटन सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की आय के नए स्रोत विकसित होने की उम्मीद है।
पहले चरण में एक हजार लोगों का प्रशिक्षण
योजना के पहले चरण में लगभग 1,000 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले से कार्यरत लोगों के कौशल का मूल्यांकन करने के साथ नई तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणालियों की जानकारी भी दी जाएगी।
प्रशिक्षण में होमस्टे संचालन, ऑनलाइन बुकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, फ्रंट ऑफिस प्रबंधन, हाउसकीपिंग, स्थानीय व्यंजन, पर्यटक गाइडिंग, स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन जैसे विषय शामिल होंगे।
होटल और रिसॉर्ट कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
आने वाले समय में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के होटल और रिसॉर्ट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी रिफ्रेशर ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। साथ ही आतिथ्य उद्योग की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।
सरकार पर नहीं आएगा अतिरिक्त वित्तीय भार
इस साझेदारी की विशेष बात यह है कि प्रशिक्षण के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को टाटा स्ट्राइव को कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्रशिक्षकों की व्यवस्था, प्रशिक्षण सामग्री और मॉड्यूल तैयार करने की जिम्मेदारी टाटा स्ट्राइव निभाएगा, जबकि प्रशिक्षण स्थल और आवश्यक व्यवस्थाएं पर्यटन बोर्ड उपलब्ध कराएगा।
मिलेगा संयुक्त प्रमाणपत्र
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को IHCL–Tata STRIVE और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से संयुक्त प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इससे प्रशिक्षित युवाओं और होमस्टे संचालकों की पेशेवर पहचान मजबूत होगी और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल मध्यप्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को नई गति देने के साथ गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने और स्थानीय युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संबंधित समाचार

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!