राम मंदिर दान विवाद के बाद MP सरकार सतर्क: इन मंदिरों में लागू होगा पारदर्शी दान प्रबंधन मॉडल; जानिए क्या होंगे बदलाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बाद मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रमुख मंदिरों की दान और प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत देश के प्रतिष्ठित मंदिरों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर नया मॉडल तैयार किया जाएगा, जिसे उज्जैन के महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लागू किया जाएगा।
सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान और चढ़ावे के पारदर्शी प्रबंधन को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाएगी, जो देशभर के प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।
आस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी
मंत्री ने कहा कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से दान राशि के संग्रहण, गणना और उपयोग की पूरी प्रक्रिया को और अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।
ओंकारेश्वर में पहले से सख्त व्यवस्था
ओंकारेश्वर मंदिर में दान पेटियां प्रशासन और मंदिर समिति की मौजूदगी में निर्धारित समय पर खोली जाती हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। वहीं शीघ्र दर्शन से प्राप्त राशि सीधे ऑनलाइन माध्यम से मंदिर खाते में जमा होती है। दान राशि की गणना और उसके उपयोग पर लगातार निगरानी रखी जाती है।
महाकाल मंदिर में डिजिटल दान को बढ़ावा
उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नकद, ऑनलाइन और क्यूआर कोड के माध्यम से दान की सुविधा उपलब्ध है। भेंट पेटियों से निकली राशि की गणना पारदर्शी कांच कक्ष में सीसीटीवी निगरानी के बीच की जाती है। बैंक कर्मचारी राशि को सीधे मंदिर के अधिकृत खाते में जमा करते हैं।
अधिकृत खाते में जमा करते हैं राशि
मंदिर प्रशासन के अनुसार दान राशि का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, निर्माण कार्यों और विभिन्न सेवा प्रकल्पों के संचालन में किया जाता है। साथ ही आय-व्यय की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रकल्पों के लिए पृथक लेखा व्यवस्था विकसित की जा रही है।
प्रमुख सुधारों पर रहेगा फोकस
प्रदेश सरकार मंदिरों की वित्तीय व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों पर जोर दे रही है। नए मॉडल के लागू होने के बाद दान राशि की निगरानी और उपयोग की प्रक्रिया पहले से अधिक व्यवस्थित और जवाबदेह हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!