एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास: सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एशियाई खेल 2026 में मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी जय मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।
जय ने पुरुषों के सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स के इतिहास में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक है।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि
जय मीणा के इस प्रदर्शन को मध्य प्रदेश के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी से मिली कड़ी चुनौती
सेमीफाइनल में 21 वर्षीय जय मीणा का सामना जापान के ताकुया कुरोसाका से हुआ।
करीब 45 मिनट चले मुकाबले में जय की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह शुरुआती तीन गेम गंवाकर 0-3 से पीछे हो गए।
हार के बावजूद जय ने ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया
इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी की। जय ने चौथा गेम 4-1 और पांचवां गेम 6-4 से जीतकर स्कोर 2-3 कर दिया।
हालांकि छठे गेम में कुरोसाका ने वापसी का मौका नहीं दिया और मुकाबला 4-2 से अपने नाम कर लिया।
सेमीफाइनल में हार के बावजूद जय ने ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।
क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के खिलाड़ी को हराया
सेमीफाइनल से पहले जय मीणा ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।
ग्रुप स्टेज में भी जय का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। उन्होंने पाकिस्तान के अराइन हुसैन को 4-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की थी।
सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल
जय मीणा का ब्रॉन्ज भारतीय सॉफ्ट टेनिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। एशियन गेम्स में भारत को इस खेल में पहली बार पदक मिला है।
मध्य प्रदेश के 21 वर्षीय खिलाड़ी ने कठिन मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है।
जय की इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!