खुशियों के माहौल में पसरा मातम: बहन की बेटी की शादी की रस्म के लिए निकला था; कहां एक गोली ने ले ली जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
खुशियों के मौसम में मातम पसर गया। बहन की बेटी की शादी में 'भात' देने निकला रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह (50) कभी नहीं पहुंच सका क्योंकि घर की दहलीज पर ही दुश्मन की गोली ने उसे हमेशा के लिए सुला दिया। ग्वालियर के बड़ागांव खुरैरी इलाके में मंगलवार की रात पांच साल पुरानी पड़ोसी रंजिश खूनी रूप ले बैठी। सिर्फ "घूरकर देखने" के छोटे से विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया।
कैसे भड़की आग
मंगलवार रात रमेश बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। घर के सामने पहुंचे ही थे कि पड़ोसी अनार सिंह पाल और उसके साथियों से 'घूरकर देखने' की बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पहले पथराव हुआ, फिर हमलावर छत पर चढ़ गए और राइफलें निकाल कर नीचे खड़े कुशवाह परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे।
जान बचाने के लिए घर की ओर भागे
स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने 20 से ज्यादा गोलियां दागीं। जान बचाने के लिए रमेश अपने घर की ओर भागे, लेकिन दरवाजे तक पहुंचते-पहुंचते गोली लग गई और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी पुष्पा और बेटे अनिल व रवि भी गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए।
एक दरवाजे से उठी डोली, दूसरी जगह जली चिता
इस घटना ने दो परिवारों की खुशियों को एक साथ राख में बदल दिया। बुधवार दोपहर जब बहन के दरवाजे से भांजी की डोली उठ रही थी, उसी वक्त भिंड के मऊ गांव में दुल्हन के मामा रमेश की चिता जल रही थी जो भात लेकर आ ही नहीं सके।
फरार हुए आरोपी, एक गिरफ्तार
वारदात के बाद आरोपी पक्ष के होश उड़ गए। अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल अपने परिवार सहित रातों-रात घर छोड़कर फरार हो गए। दोनों पक्षों के घरों पर ताले लटक रहे हैं और गली में भारी पुलिस बल तैनात है।
पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और बुधवार रात मुख्य आरोपी अनार सिंह पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!