खबर
Top News

60 फीट गहरे कुएं में मां ने दो मासूम बच्चों संग लगाई छलांग: तीनों की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 11:21 am
शेयर करें:
60 फीट गहरे कुएं में मां ने दो मासूम बच्चों संग लगाई छलांग

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले के वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रामजी फलिया में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान
माया (25) पत्नी प्रदीप कनोजे, तीन वर्षीय बेटी सलोनी और डेढ़ वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों के फेफड़ों में पानी भरने से मौत हुई, जबकि महिला की भी डूबने और दम घुटने से जान चली गई।

ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वरला थाना पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से महिला और दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। मां और दोनों मासूम बच्चों के शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गांव की महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया।

किन परिस्थितियों में उठाया कदम, पुलिस कर रही जांच
एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि तीनों शवों का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 7 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 8 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 9 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 9 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 9 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 9 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 9 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 9 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 9 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 9 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 9 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 9 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 10 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 10 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 10 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 10 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!