खबर
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा: आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 6:01 pm
शेयर करें:
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा

नौ दिन, नौ स्वरूप: जब शक्ति स्वयं प्रकट होती हैं, अधर्म पर धर्म की शाश्वत विजय-गाथा लेकर आ रही शारदीय नवरात्रि

11 अक्टूबर से शुरू होगी आस्था की नौ रातें: घटस्थापना मुहूर्त से लेकर धर्म की सत्य पर जीत का उत्सव

गज पर आस्था, हृदय में शक्ति: नौ रातों की साधना जो असुर से लेकर मन के अंधकार तक का नाश करती है

शक्ति साधना का पावन उत्सव; जानें पौराणिक महत्व, घटस्थापना मुहूर्त, तिथियों का गणित और 12 राशियों पर प्रभाव

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगवान गणपति की विदाई के बाद अब आश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ सनातन परंपरा का सबसे बड़ा शक्ति पर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ होने जा रहा है।

इस वर्ष यह उत्सव 11 अक्टूबर (रविवार) से शुरू होकर 20 अक्टूबर (मंगलवार) को विजयादशमी तक मनाया जाएगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना से मंदिर और घर गूंजेंगे।

असुर संहार से राम-विजय तक
दुर्गा सप्तशती के अनुसार, वरदान के अहंकार में जब महिषासुर ने तीनों लोकों पर अधिकार जमा लिया तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश सहित सभी देवताओं के तेज से देवी दुर्गा प्रकट हुईं। देवी और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक युद्ध चला और दसवें दिन मां ने उसका वध किया।

इसी पर्व से त्रेतायुग की एक और कथा जुड़ी है। मान्यता है कि रावण वध से पहले भगवान राम ने भी नौ दिनों तक मां भगवती की उपासना की और दसवें दिन विजय पाई। यही दिन विजयादशमी यानी दशहरा कहलाता है।

नवरात्रि का सामाजिक पहलू भी गहरा है। बंगाल की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा-डांडिया और उत्तर भारत का कन्या पूजन- ये सभी नारी शक्ति के सम्मान और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक माने जाते हैं।

घटस्थापना शुभ मुहूर्त (11 अक्टूबर): सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक

तारीख वार तिथि पूजा
11 अक्टूबर रविवार प्रतिपदा घटस्थापना, मां शैलपुत्री

12 अक्टूबर सोमवार द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी

13 अक्टूबर मंगलवार तृतीया मां चंद्रघंटा

14 अक्टूबर बुधवार चतुर्थी मां कूष्मांडा

15 अक्टूबर गुरुवार पंचमी मां स्कंदमाता

16 अक्टूबर शुक्रवार षष्ठी मां कात्यायनी

17-18 अक्टूबर शनि-रवि सप्तमी मां कालरात्रि

19 अक्टूबर सोमवार अष्टमी-नवमी महागौरी, सिद्धिदात्री, कन्या पूजन

20 अक्टूबर मंगलवार दशमी विजयादशमी अथवा दशहरा

गज पर आगमन, अश्व पर विदाई... देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी के आगमन और प्रस्थान का वाहन नवरात्रि किस दिन शुरू और खत्म होती है इस पर निर्भर करता है।

इस बार प्रतिपदा रविवार को होने से मां भगवती हाथी पर सवार होकर आ रही हैं जिसे सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का शुभ संकेत माना जाता है। विजयादशमी मंगलवार को होने से मां घोड़े पर विदा होंगी, जिसे परंपरा में हलचल और तीव्र बदलाव का संकेत माना जाता है।

12 राशियों पर प्रभाव
मेष- पराक्रम आत्मविश्वास बढ़ेगा, नए अवसर मिलेंगे

वृषभ- आर्थिक मजबूती, मांगलिक कार्य के योग

मिथुन- बौद्धिक-व्यापारिक सफलता, अटके काम पूरे होंगे

कर्क- मानसिक शांति, संपत्ति विवाद सुलझेंगे

सिंह- सामाजिक प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता में निखार

कन्या- करियर उन्नति, सेहत में सुधार

तुला- भाग्य का साथ, बेहतर निर्णय क्षमता

वृश्चिक- ऊर्जा बनी रहेगी, सेहत का ध्यान रखें

धनु- आध्यात्मिक रुझान, शिक्षा-वित्त में सफलता

मकर- बड़ी जिम्मेदारी, मान-सम्मान में वृद्धि

कुंभ- सामाजिक-धार्मिक सहभागिता, साझेदारी से लाभ

मीन- रुका धन वापसी के आसार, विदेश कार्य में सफलता

अंततः शक्ति और सत्य की ही जीत
जानकारों के अनुसार शारदीय नवरात्रि केवल नौ दिनों का अनुष्ठान नहीं, यह हर वर्ष लौटकर यह याद दिलाने वाला पर्व है कि चाहे अंधकार कितना भी प्रबल क्यों न हो, अंततः शक्ति और सत्य की ही जीत होती है।

महिषासुर का अहंकार हो या रावण का बल दोनों कथाएं एक ही संदेश देती हैं। बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली दिखे। धैर्य, साधना और सामूहिक शक्ति के आगे टिक नहीं पाती।

यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। कन्या पूजन से लेकर देवी के नौ स्वरूपों की आराधना तक हर अनुष्ठान स्त्री ऊर्जा को केंद्र में रखता है। सबसे बड़ी सीख यही है कि जीत किसी बाहरी युद्ध से पहले भीतर की तैयारी मांगती है। वही नौ दिनों की साधना जिससे देवी और राम दोनों दसवें दिन विजयी हुए।

संबंधित समाचार

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

5 minutes ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

19 minutes ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

35 minutes ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

39 minutes ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 1 hour ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 1 hour ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 1 hour ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 1 hour ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 1 hour ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 2 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 2 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 2 hours ago
अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद
Top News

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
फिर गहराने लगी पानी की किल्लत
Top News

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

about 2 hours ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

about 2 hours ago
शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द
Top News

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

about 2 hours ago
MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन
Top News

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

about 2 hours ago
टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट
Top News

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

about 2 hours ago
टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी
Top News

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!