एमपी में मानसून का जोर बरकरार: 23 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, कई जिलों में नदियां उफान पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि सोमवार के लिए मौसम विभाग ने 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और नदी-नाले उफान पर हैं।
छिंदवाड़ा में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में छिंदवाड़ा में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई। उज्जैन और बालाघाट में सवा दो इंच, जबकि उमरिया और खजुराहो में करीब दो इंच वर्षा हुई। इसके अलावा टीकमगढ़, सिवनी, श्योपुर, ग्वालियर, गुना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, सीधी, सीहोर, विदिशा, मंदसौर, रतलाम सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश की संभावना
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक सोमवार को सागर, दमोह, बैतूल, देवास, अलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर में अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया गया है। वहीं रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है
इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, रीवा, सतना, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा और राजगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
बारिश के बीच पांढुर्णा जिले के सीतापार क्षेत्र के पगड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 48 वर्षीय सुलोचना तड़ाम की मौत हो गई। वहीं सीहोर में दिनभर घने बादलों के कारण अंधेरे जैसे हालात रहे और शाजापुर में बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर पहुंच गई।
तापमान में भी गिरावट दर्ज
लगातार वर्षा के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इंदौर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री, भोपाल का 32.2 डिग्री, उज्जैन का 32.7 डिग्री, जबलपुर का 34 डिग्री और ग्वालियर का 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जुलाई में मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 163.1 मिमी (6.4 इंच) बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पूर्वी हिस्से में अभी भी बारिश का आंकड़ा औसत से कम बना हुआ है।
विभाग का अनुमान है कि जुलाई में मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा तथा इसी महीने प्रदेश की कुल मानसूनी वर्षा का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा दर्ज होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!