एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर; आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। फिलहाल बारिश का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है।
हल्की बारिश होने की संभावना
इसके अलावा दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
20 से 24 अगस्त तक बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, प्रदेश में बारिश का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। 19 अगस्त को विंध्य और महाकौशल में भारी से अति भारी बारिश हुई। अब 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का प्रभाव मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं।
बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़े
पूर्वी मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सतना के तराई क्षेत्र में बारिश के बाद चित्रकूट की गुप्त गोदावरी में पानी का स्तर बढ़ गया। पहाड़ी से पानी गुफाओं के ऊपर से बहने लगा। सुरक्षा को देखते हुए चित्रकूट नगर परिषद ने दोनों गुफाओं को बंद कर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
सतना के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई है। डिंडोरी में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पन्ना के बृजपुर क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है।
उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला बांध के तीन गेट करीब 4 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
प्रदेश में 23 इंच बारिश, फिर भी सामान्य से 12% कम
मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक करीब 583.4 मिमी यानी 23 इंच बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 663.7 मिमी यानी करीब 26.1 इंच होनी चाहिए थी।
इस हिसाब से प्रदेश में अब तक करीब 3.1 इंच यानी 12% बारिश कम हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 14% और पश्चिमी हिस्से में 10% कम बारिश दर्ज की गई है।
39 जिलों में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के 39 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कमी करीब 19% तक पहुंची है। इन क्षेत्रों के 18 जिलों में बारिश 4 से 58% तक कम रही है।
पश्चिमी मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भी सामान्य से 5 से 39% तक कम बारिश हुई है। हालांकि अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
जून की कमी अब तक नहीं हुई पूरी
मानसून सीजन की शुरुआत में जून में प्रदेश में सामान्य से 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई में बारिश ने रफ्तार पकड़ी और महीने का कोटा पूरा हो गया, लेकिन इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक की स्थिति बनी।
अगस्त में मानसून ने फिर जोर पकड़ा है और महीने के आखिरी हिस्से में सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश का दौर तेज हुआ है। इसके बावजूद सीजन की कुल बारिश अभी सामान्य से पीछे है।
मध्यप्रदेश में पूरे मानसून सीजन में औसतन 37.3 इंच बारिश होती है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 38 से 39 इंच रहता है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!