MP में मानसून की दस्तक: 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; अगले 2-3 दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। फिलहाल प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बारिश और दक्षिण-पश्चिम से आने वाली नमी वाली हवाओं के आधार पर इसकी पुष्टि की है।
अगले 2-3 दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। गुरुवार के लिए 46 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीधी जिले में लू चलने की संभावना जताई गई है, जबकि नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, रीवा और सिंगरौली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
इन जिलों में पहुंचा मानसून
मौसम विभाग ने आलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बड़वानी और डिंडौरी में मानसून के प्रवेश की घोषणा कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे अंत में मानसून पहुंचेगा।
9 दिन की देरी से हुई एंट्री
आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष इसकी एंट्री 24 जून को हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छिंदवाड़ा में 24 घंटे के दौरान 75 मिमी (करीब 3 इंच) बारिश और सीमावर्ती जिलों में लगातार वर्षा के साथ मानसूनी हवाओं की सक्रियता को देखते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।
इस बार सामान्य से कम बारिश के संकेत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 47 जिलों में इस वर्ष सामान्य से कम बारिश हो सकती है। प्रदेश में औसत 37.3 इंच वर्षा के मुकाबले 30 से 32 इंच बारिश होने का अनुमान है।
अब तक 50% कम बारिश
मानसून के देर से आने का असर शुरुआती बारिश पर भी दिखाई दिया है। 1 जून से 24 जून तक प्रदेश में औसतन 84.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 42 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत कम है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत 48 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!