खबर
Top News

विधायक का जुबानी हमला: मानसिक संतुलन खो चुके हैं पीसीसी चीफ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जून 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
विधायक का जुबानी हमला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर मध्य प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने पटवारी पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और वे राजनीतिक हताशा में लगातार आधारहीन बयान दे रहे हैं। दरअसल, जीतू पटवारी ने दावा किया था कि यदि भाजपा विधायकों के बीच ईमानदारी से रायशुमारी कराई जाए तो बहुमत विधायक मुख्यमंत्री मोहन यादव को पद से हटाने के पक्ष में होंगे। इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया है।

'सुर्खियों में रहने के लिए दे रहे हैं ऊल-जुलूल बयान'
मालिनी गौड़ ने कहा कि पटवारी के बयानों का न तो कोई राजनीतिक आधार है और न ही कोई तथ्यात्मक महत्व। वे केवल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,  ' जीतू पटवारी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो उनकी राजनीतिक निराशा और हताशा को दर्शाते हैं। कभी महिला नेताओं पर विवादित टिप्पणी करते हैं तो कभी मुख्यमंत्री को लेकर मनगढ़ंत दावे करते हैं।"

राज्यसभा टिकट नहीं मिलने की हताशा?
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में अवसर नहीं मिलने के बाद पटवारी पूरी तरह फ्रस्ट्रेशन में हैं और उसी का असर उनकी बयानबाजी में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, ' कांग्रेस के पास जनता के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए उसके प्रदेश अध्यक्ष लगातार विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।'

सीएम की डिग्रियों का भी किया जिक्र
मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का बचाव करते हुए कहा कि वे प्रदेश के सबसे शिक्षित नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के पास जितनी शैक्षणिक डिग्रियां हैं, उतनी तो कांग्रेस के कई नेताओं को मिलाकर भी नहीं होंगी।" साथ ही उन्होंने जीतू पटवारी को अपनी शैक्षणिक योग्यता सार्वजनिक करने की चुनौती भी दी।

'भाजपा पूरी तरह एकजुट'
भाजपा विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा, "भाजपा विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री को हटाने की बात केवल जीतू पटवारी की कल्पना है। इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।"

कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
पटवारी के बयान और भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। एक ओर कांग्रेस सरकार और संगठन को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे कांग्रेस की अंदरूनी कमजोरी और नेतृत्व संकट से जोड़कर जवाब दे रही है। राज्यसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक समीकरणों के बीच यह विवाद अब प्रदेश की सियासत में नई बहस का विषय बन गया है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 2 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 2 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 2 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 3 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 4 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!