नाबालिग छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटा: स्कूटी से पैर बांधे; बर्बरता को लेकर उठ रहे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र के साथ बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं।
आरोपियों ने छात्र के पैर स्कूटी से बांध दिए, ताकि वह भाग न सके। इस दौरान दो अन्य युवक पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।
कोटेश्वर मंदिर के पास की बताई जा रही घटना
बताया जा रहा है कि घटना कोटेश्वर मंदिर के पास की है। वायरल वीडियो में एक युवक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।
छात्र के कपड़े उतारकर उसे बेल्ट से पीटा गया। इसके बाद उसके पैरों को स्कूटी से बांध दिया गया। छात्र को लगातार पीटे जाने के दौरान आसपास मौजूद युवक वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस तरह की बर्बरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपी भी नाबालिग होने की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, मारपीट करने वाले युवक भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। हालांकि, छात्र के साथ इस तरह की बर्बरता क्यों की गई और आरोपियों के बीच पहले से क्या विवाद था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस वायरल वीडियो की जांच के साथ पीड़ित छात्र और उसके परिजन से जानकारी जुटा रही है। वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!