खबर
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 3:21 pm
शेयर करें:
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विकास कार्यों के लोकार्पण मंच से निकली एक बात अब मध्य प्रदेश की सियासत में गर्माहट ले आई है। इंदौर वार्ड-6 के कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा पार्षद संध्या यादव को देखकर कह दिया कि उनकी ‘चौड़ाई थोड़ी बढ़ गई है।’

मंच पर ठहाके तो लगे, लेकिन जैसे ही यह बयान कैमरे से निकलकर सोशल मीडिया पर पहुंचा, बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ा कि मंत्री को सफाई और खेद तक आना पड़ा, वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया।

बयान के तूल पकड़ते ही मंत्री विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा संध्या यादव मेरे लिए बेटी जैसी हैं अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।

इधर, पार्षद संध्या यादव ने भी मंत्री का बचाव करते हुए कहा-कैलाश विजयवर्गीय से मेरा पिता-पुत्री जैसा रिश्ता है। उन्होंने मुझे बचपन में गोद में खिलाया है, इसलिए इस बात को गलत संदर्भ में न लिया जाए।

मामले में भाजपा विधायक उषा ठाकुर भी सामने आईं और विजयवर्गीय के पक्ष में बयान दिया कि वे वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने यह बात विशुद्ध रूप से स्नेहवश कही होगी।

संतुलन खो रहे हैं विजयवर्गीय... हालांकि, सत्तापक्ष की इस घेराबंदी के बावजूद कांग्रेस ने हमला बोलने में देरी नहीं की। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विजयवर्गीय के बयान पर कहा-कैलाश विजयवर्गीय की भाषा अब एक अनपढ़ व्यक्ति जैसी हो गई है।

वे राजनीतिक दबाव में नजर आ रहे हैं और संतुलन खो रहे हैं। मंच की एक अनौपचारिक बात से शुरू हुआ यह घटनाक्रम अब नेताओं के जुबानी तीरों का केंद्र बन चुका है। एक तरफ भाजपा इसे पारिवारिक स्नेह और हंसी-मजाक बताकर ठंडा करने में जुटी है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर विजयवर्गीय की घेराबंदी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

संबंधित समाचार

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम, टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

less than a minute ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

1 minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

5 minutes ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

12 minutes ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

17 minutes ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

25 minutes ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

30 minutes ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

35 minutes ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 1 hour ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

about 1 hour ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

about 1 hour ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

about 1 hour ago
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे
Top News

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

about 1 hour ago
थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस
Indore

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

about 2 hours ago
होर्डिंग गिरने से हादसा
Top News

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

about 2 hours ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!