मंत्री को हाईकोर्ट से फिर राहत: नामांकन में संपत्ति छिपाने के आरोप वाली याचिका खारिज; कोर्ट बोला- चुनाव याचिका ही सही रास्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। हाईकोर्ट ने 2023 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान संपत्ति की जानकारी छिपाने के आरोपों को लेकर दायर रिट याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव संपन्न होने और परिणाम घोषित होने के बाद इस तरह के विवाद को केवल चुनाव याचिका के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है।
एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 329(बी) में चुनावी विवादों के लिए स्पष्ट व्यवस्था है। ऐसे मामलों में रिट याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।
हलफनामे में संपत्ति छिपाने का था आरोप
याचिकाकर्ता राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि सुरखी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने फॉर्म-26 में अपनी, पत्नी और ज्ञानवीर सेवा समिति से जुड़ी कुछ अचल संपत्तियों की पूरी जानकारी नहीं दी थी।
याचिका में दावा किया गया कि चुनाव अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसी आधार पर हाईकोर्ट से मामले की जांच और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई थी।
कोर्ट ने कहा- 45 दिन में दायर करनी थी चुनाव याचिका
हाईकोर्ट ने कहा कि राजपूत ने 30 अक्टूबर 2023 को नामांकन दाखिल किया था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कानून के तहत तय समय सीमा में चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प उपलब्ध था, लेकिन याचिकाकर्ता ने इसका इस्तेमाल नहीं किया।
इसके बजाय मार्च 2025 में चुनाव अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई। कोर्ट ने कहा कि निर्धारित समय सीमा गुजरने के बाद उसी चुनावी विवाद को रिट याचिका के माध्यम से दोबारा नहीं उठाया जा सकता।
परिणाम के बाद चुनाव अधिकारियों की भूमिका समाप्त
खंडपीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर और जिला निर्वाचन प्रशासन चुनाव प्रक्रिया से जुड़े ऐसे विवाद पर दोबारा फैसला नहीं कर सकते। इसलिए शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के चुनाव अधिकारियों के फैसले में कोर्ट ने कोई कानूनी त्रुटि नहीं मानी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव की वैधता से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए चुनाव याचिका ही निर्धारित वैधानिक माध्यम है।कोर्ट ने कहा कि इस व्यवस्था को दरकिनार कर रिट याचिका के जरिए चुनावी विवाद की सुनवाई करना चुनाव कानून में निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत होगा।
याचिका खारिज, किसी पक्ष पर नहीं लगाया खर्च
सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में रिट याचिका के जरिए हस्तक्षेप करने का कोई कानूनी आधार नहीं बनता। याचिकाकर्ता ने चुनाव कानून में उपलब्ध वैधानिक उपाय का इस्तेमाल नहीं किया था।
संबंधित समाचार

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!