खबर
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान: 10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 11:32 am
शेयर करें:
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट फीस को लेकर शहर में रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने विरोध और जागरूकता अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। 18 सितंबर से शहर के अलग-अलग बाजारों और दुकानों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।

10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य
इसके साथ ही इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, फेसबुक और एक्स के जरिए डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। एसोसिएशन ने अभियान का संदेश करीब 10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

दोपहर 1 बजे से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर
एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय जैन के मुताबिक, 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानों पर ‘UPI पर मर्चेंट फीस का विरोध’ लिखे पोस्टर लगाए जाएंगे।

अभियान के जरिए उपभोक्ताओं को प्रस्तावित मर्चेंट फीस और उसके संभावित प्रभावों के बारे में सरल तरीके से जानकारी देने की योजना है।

संगठन का कहना है कि डिजिटल भुगतान अब खरीदारी और रोजमर्रा के लेनदेन का अहम हिस्सा बन चुका है।

फीस के साथ 18% GST का भी मुद्दा
एसोसिएशन के मुताबिक, UPI भुगतान पर अतिरिक्त लागत का असर केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं रह सकता।

अभियान में उदाहरणों के जरिए मर्चेंट फीस और उस पर लागू होने वाली 18% GST के संभावित अतिरिक्त भार को समझाने का प्रयास किया जाएगा।

व्यापारियों का कहना है कि यदि अतिरिक्त शुल्क लागू होता है तो डिजिटल भुगतान स्वीकार करने की उनकी लागत बढ़ सकती है।

इसी संभावित प्रभाव को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जागरूकता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

बाजारों में पोस्टर, सोशल मीडिया पर डिजिटल कैंपेन
एसोसिएशन का अभियान दो स्तरों पर चलाया जाएगा। बाजारों और दुकानों पर पोस्टर लगाकर लोगों तक सीधे संदेश पहुंचाया जाएगा, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापक स्तर पर डिजिटल संपर्क किया जाएगा।

अभियान में एसोसिएशन का कॉल सेंटर भी सहयोग करेगा। यहां व्यापारियों और उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाएं जुटाने के साथ अभियान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी।

शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक
UPI मर्चेंट फीस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम व्यापारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रस्तावित शुल्क, डिजिटल भुगतान की लागत और उससे जुड़े संभावित प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं है। संगठन इसे व्यापारियों और उपभोक्ताओं की संभावित लागत संबंधी चिंताओं को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखने की पहल बता रहा है।

संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

12 minutes ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

17 minutes ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

20 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

25 minutes ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

28 minutes ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

31 minutes ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

40 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

44 minutes ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

about 1 hour ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

about 1 hour ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

about 1 hour ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 2 hours ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 2 hours ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 2 hours ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

about 2 hours ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप
Top News

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!