देखिए वीडियो: देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में करीब डेढ़ घंटे बैठकर उन्होंने भस्म आरती के दर्शन किए और भगवान महाकाल की आराधना की।
नितिन नबीन 17 सितंबर को उज्जैन में आयोजित 25 लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद वे सुबह करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहली बार महाकाल दर्शन बताया गया है।
आरती के बाद देहरी से पूजन किया
भस्म आरती के दौरान नितिन नबीन हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए। आरती के बाद उन्होंने देहरी से पूजन किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।
नितिन नबीन ने कहा कि उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी आशीर्वाद मांगा और कहा कि वे इसी तरह देश की सेवा करते रहें।
हेमंत खंडेलवाल भी रहे मौजूद
भस्म आरती में नितिन नबीन के साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। दोनों ने नंदी हॉल से भस्म आरती के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने नितिन नबीन और हेमंत खंडेलवाल का स्वागत-सत्कार किया।
संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!