शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर लाखों की ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार; खाते बेचने का भी करते थे काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
क्राइम ब्रांच ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को बेचते थे, जिनका इस्तेमाल देशभर में ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जा रहा था।
अंतरराज्यीय साइबर गिरोह से जुड़े हैं आरोपी
दोनों आरोपियों को मंदसौर जिले के भावगढ़ से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी अंतरराज्यीय साइबर गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मिसरौद निवासी व्यक्ति बना शिकार
मामले की शुरुआत 4 अगस्त 2024 को हुई, जब मिसरौद निवासी फरियादी ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे एक फर्जी स्टॉक मार्केट एप के जरिए निवेश करने और कई गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया।
9.91 लाख की ठगी की गई
झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9,91,900 रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब कोई रकम वापस नहीं मिली, तब उसे ठगी का अहसास हुआ।
तकनीकी जांच के बाद भावगढ़ से गिरफ्तारी
शिकायत के बाद साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों का विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग, डिजिटल लेन-देन का तकनीकी परीक्षण किया, जिसमें जांच की कड़ियां मंदसौर जिले से जुड़ी मिलीं।
इसके बाद पुलिस ने ग्राम भावगढ़ में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों की पहचान गुलशेर खान, रजनीश बारेठ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड जब्त किए हैं।
अन्य सदस्यों की तलाश जारी
जांच में सामने आया है कि इनके द्वारा बेचे गए बैंक खातों का इस्तेमाल अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी के लिए किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!