मेट्रो निर्माण की क्रेन बनी बुजुर्ग की मौत का कारण: 14 दिन तक जिंदगी से किया संघर्ष; ड्राइवर के खिलाफ पहले ही दर्ज हो चुकी थी एफआईआर, अब ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एयरपोर्ट रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में लगी क्रेन की चेन टूटकर एक बुजुर्ग के सिर पर जा लगी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 80 वर्षीय विनोद कासलीवाल ने करीब दो सप्ताह तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन गुरुवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वह सरकारी प्रेस से सेवानिवृत्त थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
हादसा 30 अक्टूबर को हुआ था। उस समय विनोद कासलीवाल अपने घर से पैदल निकले थे। वह सीताश्री अपार्टमेंट, एयरपोर्ट रोड के निवासी थे।
इसी दौरान सड़क पर मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था और वहां लगी क्रेन से भारी सामान उठाया जा रहा था। अचानक क्रेन की चेन का एक हिस्सा टूट गया। चेन का हिस्सा तेजी से उछलकर वहां से गुजर रहे विनोद के सिर पर जा लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि वह संभल भी नहीं सके और सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद घायल विनोद को तत्काल उपचार के लिए भाटिया अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें शैल्बी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहा।
परिवार के लोग उनके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन चोट की गंभीरता के चलते उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। आखिरकार गुरुवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ले ली।
विनोद कासलीवाल की मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई। परिवार में उनके बेटे हैं। एक सामान्य दिन की तरह घर से पैदल निकले बुजुर्ग के साथ हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना के दो दिन बाद संबंधित क्रेन को जब्त किया गया था। मामले में क्रेन चालक यशवंत के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। क्रेन एक निजी कंपनी की बताई गई है। चालक फिलहाल जमानत पर है।
थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, हादसे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी। अब घायल बुजुर्ग की मौत होने के बाद मर्ग जांच की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मौत के बाद प्रकरण में लागू होने वाली अतिरिक्त कानूनी धाराओं को भी जोड़ा जाएगा। चालक के साथ-साथ क्रेन के संचालन और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में पुलिस की जांच का महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि क्रेन का संचालन करने वाले चालक के अलावा संबंधित निजी कंपनी और ठेकेदार की क्या जिम्मेदारी थी। क्रेन की चेन की नियमित जांच किसके जिम्मे थी? क्या मशीन का समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण किया गया था?
क्या इस्तेमाल की जा रही चेन भारी सामान उठाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित थी? क्या निर्माण स्थल पर आम लोगों की आवाजाही को देखते हुए पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम किए गए थे? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!