राज्यसभा चुनाव कोर्ट पहुंचा: मीनाक्षी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप; तन्खा का सांसद पद छोड़ने तक का बयान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,जबलपुर।
मध्य प्रदेश की राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मंगलवार को जबलपुर पहुंचीं नटराजन ने बताया कि उन्होंने निर्धारित 45 दिनों की समय-सीमा के भीतर चुनाव याचिका दायर कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट जल्द इस मामले में सुनवाई करेगा।
नटराजन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अफसरों ने उनके मामले में निष्पक्षता नहीं बरती। जिन तथ्यों का विधिवत संज्ञान तक नहीं लिया गया, उन्हीं को आधार बनाकर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों को "कॉम्प्रोमाइज्ड" बताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद है।
कांग्रेस के पास संख्या बल था, फिर भी रद्द हुआ नामांकन
दरअसल, मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था। पार्टी के पास आवश्यक संख्या बल होने का दावा भी किया जा रहा था, लेकिन 9 जून को उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
पहले वोट चोरी होती थी, इस बार सीट चोरी हुई है
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े ऐसे मामलों में सीधे रिट याचिका नहीं सुनी जा सकती। यदि उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह चुनाव याचिका दायर कर सकता है। इसके बाद मीनाक्षी नटराजन ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने कहा था कि पहले वोट चोरी होती थी, इस बार सीट चोरी हुई है।
जंतर-मंतर की घटना पर केंद्र सरकार पर हमला
मीनाक्षी नटराजन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को हुई कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का "काला दिन" बताते हुए आरोप लगाया कि छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार हर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है और आंदोलनकारियों को आतंकवादी बताने का माहौल बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, देश का युवा राष्ट्र के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और देशहित के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन की तरह आज भी युवाओं का संघर्ष जारी है और अब सरकार की कथनी और करनी के बीच का अंतर जनता के सामने आ रहा है।
विवेक तन्खा ने भी सरकार को घेरा
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी जंतर-मंतर की घटना और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यदि सरकार सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त नहीं करवा पा रही है, तो यह संसद, सरकार और न्यायपालिका तीनों की सामूहिक विफलता होगी।
तन्खा ने लिखा कि यदि सोनम वांगचुक को कोई नुकसान पहुंचता है तो यह पूरे लोकतांत्रिक तंत्र की असफलता मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कम से कम मैं तो सांसद बने रहना बिल्कुल पसंद नहीं करूंगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!