जलापूर्ति पर महापौर की सख्त नजर: पानी की टंकी का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दिए यह निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जल संकट के बीच जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने विजयनगर क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर-54 की पानी की टंकी का अचानक निरीक्षण किया और मौके पर पहुंचकर जल वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
रहवासियों से फोन पर की बातचीत
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पानी सप्लाई में लगे टैंकरों की लॉग बुक की जांच की। दर्ज विवरण के आधार पर उन्होंने संबंधित आवासीय योजना के रहवासियों से फोन पर सीधे बातचीत कर पानी की उपलब्धता और सप्लाई की स्थिति की जानकारी भी ली।
लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी
महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिकारियों को दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि शहरवासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!