रातभर चले ऑपरेशन के बाद खुला भैरूघाट का महाजाम: 30 घंटे सड़क पर डटी रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के भैरूघाट में लगे भीषण जाम को हटाना मानपुर पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। कल दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुआ राहत एवं यातायात प्रबंधन अभियान आज सुबह 7.30 बजे तक लगातार चला।
करीब 30 घंटे तक पुलिस अधिकारी और जवान बिना रुके मौके पर डटे रहे। बारिश, अंधेरा, पहाड़ी मार्ग और भारी वाहनों के दबाव के बीच पुलिस ने मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली और यातायात सुचारु कराकर हजारों यात्रियों को राहत दिलाई।
घाट की चढ़ाई पर एक भारी ट्रक के खराब हो जाने, सड़क निर्माण कार्य, लगातार बारिश और कुछ चालकों द्वारा गलत साइड में वाहन घुसा देने के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। देखते ही देखते ट्रकों, बसों और निजी वाहनों की अंतहीन कतारें लग गईं।
हजारों यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। हालात बिगड़ने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने मोर्चा संभाला। एसडीओपी ललितसिंह सिकरवार मौके की निगरानी करती रहीं, जबकि मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतर गए।
पुलिसकर्मियों ने पूरी रात खराब वाहनों को हटाने, दोनों ओर से यातायात नियंत्रित करने, भारी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने और जाम को चरणबद्ध ढंग से खत्म करने का अभियान चलाया।
बारिश में भी मुस्तैदी से डटी रही टीम
पुलिस रातभर बारिश के बीच सड़क पर खड़े रहकर ट्रैफिक संभालते रहे। कई स्थानों पर अधिकारियों ने वाहनों की लाइनें व्यवस्थित कराईं और एक-एक कर वाहनों को सुरक्षित निकाला। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस ने संयम नहीं खोया और लगातार राहत कार्य जारी रखा।
जाम में फंसे यात्रियों ने भी पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की। उनका कहना था कि यदि पुलिस पूरी रात मौके पर डटी नहीं रहती तो जाम खुलने में और अधिक समय लग जाता। आज सुबह जाम पूरी तरह खुलने के बाद भी मानपुर पुलिस घाट क्षेत्र में तैनात रहकर सतत निगरानी करती रही।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!