छात्रों का बड़ा प्रदर्शन: विधानसभा घेराव के लिए निकले; पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र भी हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड की राजधानी रांची में PSC-SSC परीक्षाओं में कथित धांधली और भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। विधानसभा जाने वाली सड़क पर पहुंचते ही पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तारों और बैरिकेडिंग का इंतजाम किया है।
सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है
प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। रविवार रात से ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 5 हजार से अधिक छात्र जुटने लगे थे। प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNS की धारा 163 लागू की गई है।
छह स्तर की सुरक्षा, वाटर कैनन भी तैनात
विधानसभा के आसपास करीब छह स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस CCTV कैमरों के जरिए प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। विधानसभा से करीब दो किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल रांची बुलाया गया है।
बैरिकेडिंग के सामने जुटे छात्र
विधानसभा के मुख्य मार्ग पर पुलिस की बैरिकेडिंग के सामने बड़ी संख्या में छात्र जमा हैं। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करने और उसे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, छात्रों की ओर से ही प्रदर्शनकारियों से संयम बनाए रखने और आगे नहीं बढ़ने की अपील भी की जा रही है।
नौ दिन से अनशन कर रहे देवेंद्रनाथ महतो भी पहुंचे
JPSC समेत भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर पिछले नौ दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी विधानसभा घेराव में शामिल होने पहुंचे। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद वे एंबुलेंस के जरिए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने देवेंद्रनाथ महतो को कंधे पर उठा रखा था। उनके हाथ में एक तरफ तिरंगा और दूसरी तरफ शिबू सोरेन की तस्वीर दिखाई दी।
भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में उतरे
छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिला। भाजपा के कुछ विधायक छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।
फिलहाल विधानसभा क्षेत्र के आसपास बड़ी संख्या में छात्र मौजूद हैं और पुलिस-प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव को देखते हुए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
संबंधित समाचार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!