खबर
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग: 2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 12:36 pm
शेयर करें:
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, आदिलाबाद।
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सरकारी RIMS अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में सोमवार रात आग लगने से दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

यूनिट में 27 नवजात थे भर्ती
यूनिट में उस समय कुल 27 नवजात भर्ती थे। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और दमकल टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में प्रभावित बच्चों को तत्काल यूनिट से बाहर निकाला गया। इनमें से 25 नवजातों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
हादसे में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

एसी में खराबी से धमाके की आशंका
प्रारंभिक जांच में SNCU के एयर कंडीशनर में खराबी के बाद धमाका होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही हादसे के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अस्पताल में आग की घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों और फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।

सीएम रेवंत रेड्डी ने दिए जांच के निर्देश
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित बच्चों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने और भविष्य में अस्पतालों में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

फिलहाल हादसे की विस्तृत जांच जारी है और आग के वास्तविक कारण का पता जांच रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

संबंधित समाचार

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

6 minutes ago
भारत ने एशियन गेम्स  में रचा इतिहास
Top News

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

8 minutes ago
अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा
Top News

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

10 minutes ago
वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप
Top News

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

14 minutes ago
100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही
Top News

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

38 minutes ago
MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

39 minutes ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

42 minutes ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

about 1 hour ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

about 1 hour ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

about 1 hour ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

about 2 hours ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

about 2 hours ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

about 2 hours ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

about 2 hours ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 2 hours ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 2 hours ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 3 hours ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!