खबर
Top News

देर रात चार दुकानों में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख; 27 हजार लीटर पानी से तीन घंटे में पाया काबू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 10:39 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर बायपास स्थित कैलोद करताल के जय अंबे आर्ट्स परिसर में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में गैरेज, वायरिंग की दुकान, ट्रक डैशबोर्ड बनाने की दुकान और फ्लिपकार्ट के ऑफिस में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत और 27 हजार लीटर पानी के इस्तेमाल के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात रही कि दमकलकर्मियों ने आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया।

रात 12:45 बजे मिली आग की सूचना
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12:45 बजे जय अंबे आर्ट्स परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया। शुरुआती तौर पर आग एक दुकान में लगी थी, लेकिन कुछ ही देर में लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं।

दुकानों में ऑटो पार्ट्स, वायरिंग का सामान, बैटरियां और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

गैरेज में रखा ऑटो पार्ट्स और डीजल-ऑयल जला
इरफान पिता हामिद अली के गैरेज को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गैरेज में रखा ऑटो पार्ट्स, डीजल-ऑयल समेत अन्य सामान जल गया। संचालक के मुताबिक आग से करीब एक लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के उपकरण और अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है।

वायरिंग की दुकान में मोटरसाइकिल और बैटरियां जलीं
गैरेज के पास मनीष पिता सुनील पांडे की वायरिंग की दुकान थी। आग यहां पहुंचने के बाद वायरिंग का सामान, एक मोटरसाइकिल, चार बैटरियां और कबाड़ समेत अन्य सामग्री जल गई।

वहीं, शाकिर पिता शमशेर अली की दुकान में भी आग फैल गई। यहां ट्रक डैशबोर्ड बनाने और रिपेयरिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आग की चपेट में आ गई।

फ्लिपकार्ट ऑफिस का सामान भी जला
आग परिसर में स्थित फ्लिपकार्ट के ऑफिस तक भी पहुंच गई। यहां रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, जिम का सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 27 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया।

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग की वास्तविक वजह और कुल नुकसान का सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

37 minutes ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 1 hour ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 1 hour ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 2 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 2 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 2 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 2 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 2 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 2 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 2 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 2 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 3 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 3 hours ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 3 hours ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 3 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 3 hours ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 3 hours ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 3 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 4 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!