घर में लगी भीषण आग: तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत; राशन लेने गई थी मां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
जमोड़ी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। कसिहवा गांव में एक घर में अचानक लगी भीषण आग में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
राशन लेने गई थी मां
जानकारी के मुताबिक घटना के समय बच्चों की मां उन्हें घर पर छोड़कर कोटा से राशन लेने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक घर में आग भड़क उठी। ग्रामीणों के अनुसार घर के पास से गुजर रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास में रखे बांसों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
कुछ ही देर में पूरा मकान जलकर खाक हो गया
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा मकान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की जमोड़ी थाना टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस और जमोड़ी थाना प्रभारी भी पहुंचे। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!