खबर
Top News

विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: रैली में शामिल हुए हजारों युवा; पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 2:23 pm
शेयर करें:
विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को इंदौर में आदिवासी समाज की विशाल रैली निकाली जा रही है। लालबाग से शुरू हुई रैली में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए हैं। पारंपरिक वेशभूषा, झंडों और वाद्ययंत्रों के साथ निकले युवाओं ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ रहा जुलूस
सुबह करीब 6 बजे लालबाग परिसर से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। फिलहाल रैली टावर चौराहे तक पहुंच चुकी है। यहां से यह भंवरकुआं होते हुए राजीव गांधी चौराहे पहुंचेगी, जहां इसका समापन प्रस्तावित है।

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए युवा
रैली में आदिवासी समाज के युवा बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधान में शामिल हुए हैं। हाथों में झंडे और पारंपरिक वाद्ययंत्र लिए युवा उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पूरे आयोजन में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई दे रही है। रैली के जरिए समाज की एकजुटता और अपनी सांस्कृतिक पहचान का संदेश दिया जा रहा है।

रैली का प्रमुख मार्ग
लालबाग → कलेक्टोरेट चौराहा → पलसीकर चौराहा → सोनकर धर्मशाला चौराहा → सिंधी कॉलोनी चौराहा → टावर चौराहा → भंवरकुआं चौराहा → राजीव गांधी चौराहा रैली के दौरान जरूरत के मुताबिक पुलिस अलग-अलग स्थानों पर यातायात डायवर्ट कर रही है।

इन इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित
रैली के चलते राजीव गांधी चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, चोइथराम, महू नाका, कलेक्टोरेट, मोती तबेला, बियाबानी, हरसिद्धि चौराहा, कलाकुली मस्जिद और राऊजी बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस मौके की स्थिति के अनुसार डायवर्जन में बदलाव भी कर सकती है।

एयरपोर्ट जाने वालों को पहले निकलने की सलाह
रैली के कारण लालबाग, कलेक्टोरेट, टावर और भंवरकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को उड़ान के समय से पर्याप्त पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है।

एयरपोर्ट जाने के लिए वाहन चालक चोइथराम, चाणक्यपुरी, अन्नपूर्णा, महू नाका, गंगवाल, बड़ा गणपति और वायरलेस चौराहा होते हुए वैकल्पिक मार्ग अपना सकते हैं।

वहीं पलासिया की तरफ से आने वाले लोग विजय नगर, बापट चौराहा, लवकुश चौराहा और सुपर कॉरिडोर होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।

केसरबाग और राऊजी बाजार में भी सावधानी
केसरबाग ब्रिज निर्माण के चलते इस क्षेत्र में पहले से यातायात का दबाव है। पुलिस ने वाहन चालकों से चोइथराम और चाणक्यपुरी चौराहे से बचने और रिंग रोड, फूटी कोठी, अन्नपूर्णा सहित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

आज यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी
इसके अलावा राऊजी बाजार थाना क्षेत्र में पाइपलाइन निर्माण कार्य भी चल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को इस इलाके से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। विश्व आदिवासी दिवस की रैली में उमड़ी भीड़ के चलते इंदौर के कई प्रमुख मार्गों पर आज यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

संबंधित समाचार

सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

4 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

11 minutes ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

19 minutes ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

21 minutes ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

27 minutes ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

36 minutes ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

37 minutes ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 1 hour ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 1 hour ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 1 hour ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 1 hour ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!