शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म: तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने एक युवक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले उसे पति से तलाक लेने के लिए कहा और शादी का भरोसा दिलाया।
तलाक के बाद आरोपी ने उसे अपने साथ रखा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।
महिला की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने अशरफ उर्फ सट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीब एक साल पहले हुई थी बातचीत
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर के पास रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई।
आरोपी का उसके घर भी आना-जाना था। महिला के मुताबिक, आरोपी को उसके वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद की जानकारी थी।
आरोप है कि नवंबर में घर पर किसी के मौजूद नहीं होने के दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुबई से वापस बुलाकर अजमेर ले जाने का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे वापस बुलाया और शादी की बात कहते हुए अजमेर ले गया।
महिला के मुताबिक, अजमेर के एक गेस्ट हाउस में आरोपी ने करीब चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उससे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले ले, इसके बाद वह उसे अपने साथ रखेगा और शादी करेगा।
तलाक के बाद साथ रखा, फिर शादी से इनकार
महिला के अनुसार, उसने आरोपी की बात पर अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे एक कमरा दिलाया और अपने साथ रखने लगा, लेकिन शादी नहीं की।
जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी बात टालता रहा। महिला ने उसके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, 30 अगस्त को आरोपी उसे कमरे में छोड़कर चला गया और शादी करने से इनकार कर दिया।
परिवार को बताई पूरी बात, फिर पुलिस से शिकायत
इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने भी आरोपी से बातचीत कर मामले को सुलझाने और शादी के लिए तैयार होने को कहा, लेकिन महिला के अनुसार आरोपी इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद महिला ने चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब महिला के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में घटनास्थल, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!