खबर
Top News

फायरिंग के बाद पिस्टल लेकर भागने वाला धराया: चाय चौकी कैफे में भीड़भाड़ के बीच हुए थे फायर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मई 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
फायरिंग के बाद पिस्टल लेकर भागने वाला धराया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम-78 के पॉश इलाके में स्थित चाय चौकी कैफे में पिस्टल लहराकर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ लसूड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

गोली चलाने में पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी के बाद घटनास्थल से हथियार लेकर फरार आरोपी भी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

घटना 13 अप्रैल 2026 की है। आर्यन पटेल ने पुलिस को बताया था कि उसका दोस्त ऋषभ सिंह राजपूत से विवाद चल रहा था। समझौते के लिए उसे चाय चौकी कैफे बुलाया था, पर वहां विवाद हिंसक हो गया।

आरोप है कि ऋषभ ने पहले गालियां दीं, फिर कैफे में रखी कुर्सियों और स्टूल से हमला कर दिया।

इसके बाद एक्टिवा से पिस्टल निकालकर लाया व आर्यन पर फायरिंग कर दी। लोग जान बचाकर भागने लगे। इसी दौरान आरोपी ऋषभ गिर पड़ा और उसका साथी हेनी उर्फ निखिल गोस्वामी पिस्टल उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हथियार लेकर भागा साथी फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेनी पिंक सिटी में छिपा है।

पुलिस टीम ने दबिश दी तो आरोपी भागने लगा और इसी दौरान गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी हेनी उर्फ निखिल गोस्वामी एमआर-10 अमरापुरी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल जब्त की गई है। आरोपी पर चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत नौ मामले दर्ज हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 17 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 17 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 17 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 18 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 18 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 19 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 19 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 19 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 19 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 19 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 19 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 19 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 19 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 19 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 20 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 20 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!