एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका: स्टार पहलवान डोप टेस्ट में फेल; मेडल की उम्मीदों को झटका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले भारतीय कुश्ती दल को बड़ा झटका लगा है। 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के भारतीय पहलवान मुकुल दहिया डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
अस्थायी रूप से किया निलंबित
नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ मेफेंटरमाइन पाए जाने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
2026 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था
मुकुल दहिया को एशियन गेम्स में भारत के मेडल दावेदारों में माना जा रहा था। उन्होंने 2026 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। फिलहाल वह एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे भारतीय फ्रीस्टाइल दल के साथ आर्मेनिया के येरेवान में ट्रेनिंग कैंप में थे।
एशियन गेम्स में खेलना मुश्किल
डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुकुल दहिया का एशियन गेम्स में हिस्सा लेना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि अंतिम स्थिति संबंधित डोपिंग प्रक्रिया और आगे होने वाली सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगी। अगर उनका निलंबन जारी रहता है तो भारत को 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में बिना किसी खिलाड़ी के उतरना पड़ सकता है।
रिप्लेसमेंट की राह भी मुश्किल
मुकुल दहिया के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनकी जगह किसी दूसरे पहलवान को भेजने की है। रिपोर्ट के मुताबिक WFI ने जून के पहले सप्ताह में ही भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को एशियन गेम्स के लिए अंतिम टीम सूची भेज दी थी।
ऐसे में नाम बदलने की निर्धारित समय-सीमा निकल जाने के कारण मुकुल की जगह किसी अन्य पहलवान को शामिल करना आसान नहीं होगा। यदि बदलाव की अनुमति नहीं मिलती है तो भारत को इस वजन वर्ग में अपना स्थान खाली रखना पड़ सकता है।
भारतीय कुश्ती में डोपिंग का दूसरा मामला
मुकुल दहिया का मामला हाल के दिनों में भारतीय कुश्ती से जुड़ा दूसरा डोपिंग मामला बताया जा रहा है। इससे पहले ग्रीको-रोमन पहलवान दीपांशु भी आउट-ऑफ-कंपटीशन डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था।
मेडल की उम्मीदों को झटका
मुकुल दहिया के डोप टेस्ट में फंसने से एशियन गेम्स से पहले भारतीय कुश्ती की तैयारियों को झटका लगा है। 86 किलो वर्ग में उनका प्रदर्शन भारत के लिए अहम माना जा रहा था। अब उनकी उपलब्धता के साथ-साथ इस वर्ग में भारत के संभावित रिप्लेसमेंट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
फिलहाल NADA की कार्रवाई के बाद आगे की डोपिंग प्रक्रिया पूरी होने तक मुकुल दहिया का एशियन गेम्स 2026 में खेलना अनिश्चित बना हुआ है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!